Advertisement
trendingNow1529336

Photo: अर्जुन की नई फोटोज पर मलाइका ने बनाया दिल, एक्टर ने पलट कर दिया ऐसा जवाब...

अर्जुन की फिल्म के ट्रेलर को सेलिब्रेटीज और फैंस दोनों ने काफी अच्छे कमेंट्स दिए थे. वहीं स्टार्स के लिए रखी गई स्पेशल स्क्रीनिंग में भी सेलेब्स ने फिल्म को बेहतरीन बताया है.

मलाइका अरोड़ा के साथ अर्जुन कपूर  (फोटो साभार- Instagram)
मलाइका अरोड़ा के साथ अर्जुन कपूर (फोटो साभार- Instagram)

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' की रिलीज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. अर्जुन की फिल्म के ट्रेलर को सेलिब्रेटीज और फैंस दोनों ने काफी अच्छे कमेंट्स दिए थे. वहीं स्टार्स के लिए रखी गई स्पेशल स्क्रीनिंग में भी सेलेब्स ने फिल्म को बेहतरीन बताया है. इन सबके बीच अर्जुन और मलाइका के बार फिर से खबरों में बने हुए हैं. अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की है जिन पर मलाइका का कमेंट वायरल हो रहा है. 

अर्जुन ने अपने नए शूट की फोटोज शेयर की है जिनमें वो कूल लुक में नजर आ रहे हैं. अर्जुन ने अपने एक मोनोक्रोम फोटो शेयर करते हुए लिखा कि बैठा हुआ टाइगर और छुपा हुआ अर्जुन. अर्जुन की इस फोटो पर मलाइका ने कमेंट करते हुए लिखा कि अच्छी फोटो. इसके बाद अर्जुन ने कमेंट करते हुए लिखा अच्छा. मलाइका के कमेंट की खास बात ये है कि उन्होंने फोटो पर हार्ट आई वाली बिल्ली का इमोजी पोस्ट किया है. 

मलाइका अरोड़ा का वर्कआउट वीडियो हुआ VIRAL, ट्रोलर्स की बोलती हुई बंद

Add Zee News as a Preferred Source

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Crouching tiger, hidden Arjun.

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

बता दें कि अर्जुन कपूर की फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' 24 मई को रिलीज हो रही है. निर्माता ने  बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के लिए इसकी स्क्रीनिंग रखी. सोमवार रात फिल्म की एक और स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें मनोज बाजपेयी, राधिका मदन, राजकुमार राव, पत्रलेखा, शशांक खेतान, ईशान खट्टर, सोफी चौधरी, अनिल कपूर, अनुपम खेर सहित कई सितारे शामिल हुए.

fallback

फिल्म कर रिव्यू देते हुए अर्जुन कपूर के चाचा और एक्टर अनिल कपूर ने कहा कि अभी-अभी यह फिल्म देखी और कहानी के साथ पूरी तरह से न्याय करने के लिए अर्जुन मुझे तुम पर गर्व है! यह एक अच्छी फिल्म है और परफॉर्मेंस भी काफी अच्छी है. फिल्म की पूरी टीम को बधाई.

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news