जानिए वो किस्‍सा जब प्रियंका चोपड़ा से प्रेरित होकर नीना गुप्ता ने लॉस एंजेलिस में दिया था ऑडिशन
Advertisement

जानिए वो किस्‍सा जब प्रियंका चोपड़ा से प्रेरित होकर नीना गुप्ता ने लॉस एंजेलिस में दिया था ऑडिशन

ग्‍लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के 38 वें जन्मदिन पर बाकी स्‍टार्स की तरह अभिनेत्री नीना गुप्‍ता (Neena Gupta) ने भी उन्‍हें शुभकामनाएं दीं.

अभिनेत्री नीना गुप्‍ता और प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली: ग्‍लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के 38 वें जन्मदिन पर बाकी स्‍टार्स की तरह अभिनेत्री नीना गुप्‍ता (Neena Gupta) ने भी उन्‍हें शुभकामनाएं दीं. साथ ही उन्‍होंने उनके साथ जुड़ी एक घटना भी शेयर की और बताया कि कैसे प्रियंका ने उन्‍हें प्रेरित किया था. 

  1. प्रियंका के बर्थडे पर नीना गुप्‍ता ने साझा किया किस्‍सा 
  2. कहा, प्रियंका ने मुझे प्रेरित किया 
  3. नीना ने लॉस एंजेलिस में एक ऑडिशन को लेकर वीडियो शेयर किया 
  4.  
  5.  

नीना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज पोस्‍ट करके बताया कि एक बार उन्हें एक प्रोजेक्‍ट के लिए लॉस एंजिल्स (Los Angeles) में ऑडिशन के लिए बुलाया गया था, लेकिन समय की कमी के कारण, वह ऑडिशन के लिए इंकार करने वाली थीं. तब प्रियंका चोपड़ा जोनस ने उन्‍हें वहां जाने के लिए प्रेरित किया. 

ये बात तो सभी जानते हैं कि प्रियंका बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में ही सक्रिय हैं, इसके अलावा अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी के बाद वे बहुत ज्‍यादा ट्रैवल करती हैं. 
 
नीना ने बताया कि उनके पास अमेरिका जाकर ऑडिशन देने और वापस भारत लौटने के लिए केवल तीन दिन का समय था क्योंकि वह यहां एक फिल्म की शूटिंग भी कर रही थी. अपने बिजी शेड्यूल के कारण वे इस प्रस्‍ताव को ठुकराने के बारे में सोच रही थीं, तभी उन्‍हें प्रियंका का एक वीडियो याद आया जिसमें उन्‍होंने लगभग एक ही समय में भारत और विदेश में दो अलग-अलग कार्यों में भाग लेने के बारे में बात की थी. व्‍यस्‍तता के चलते वे फ्लाइट में ही सो रही थीं और अपने प्रोग्राम की तैयारी भी कर रही थीं. 

नीना गुप्ता वीडियो में कहती हैं, 'मुझे यह वीडियो याद आया और मैंने खुद से कहा कि 'हां, मैं भी ऐसा कर सकती हूं.' हालांकि, मुझे वो फिल्म नहीं मिली, लेकिन प्रियंका ने मुझे बहुत प्रेरित किया.' 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on

ये भी पढ़ें: खाना खाने के बाद नहाना है बेहद खतरनाक, आयुर्वेद में भी है इसका जिक्र

वैसे भी प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित किया है. उन्‍होंने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के जरिए बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है.

काम को लेकर बात करें तो वह अगली बार राजकुमार राव के साथ मैन बुकर पुरस्कार विजेता उपन्यास 'द व्हाइट टाइगर' के एक ओटीटी रूपांतरण में दिखाई देंगी.

 

ये भी देखें-

Trending news