Advertisement
trendingNow1486956

अमरीश पुरी की 14वीं पुण्यतिथि पर बोले जावेद अख्तर, 'महान इंसान और अभिनेता का मिश्रण थे'

जी बॉलीवुड के 'क्लासिक लीजेंड्स सीजन 5' की आगामी कड़ी में जावेद अख्तर ने लेट एक्टर अमरीश पुरी की उपलब्धियों और हिंदी सिनेमा में उनके योगदान को बताया.

(फाइल फोटो)
(फाइल फोटो)

नई दिल्ली : दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी की 14वीं पुण्यतिथि से पहले दिग्गज गीतकार व पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वह एक महान इंसान और महान अभिनेता थे. जी बॉलीवुड के 'क्लासिक लीजेंड्स सीजन 5' की आगामी कड़ी में जावेद, अमरीश पुरी की उपलब्धियों और हिंदी सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान को बताया. 

उन्होंने कहा कि अमरीश पुरी को एक महान अभिनेता के रूप में याद किया जाएगा. लेकिन मेरे जैसे लोग, जो उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते थे, उन्हें एक महान अभिनेता के साथ-साथ एक महान इंसान के रूप में याद करेंगे. 

ओम पुरी ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कमाया नाम, इन दमदार डायलॉग्स के लिए हमेशा रहेंगे याद

Add Zee News as a Preferred Source

fallback

जावेद ने अमरीश को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अमरीश पुरी महान इंसान व अभिनेता दोनों का मिश्रण थे. प्रख्यात फिल्मकार स्टीवन स्पीलबर्ग ने एक बार कहा था कि उन्होंने अपने जीवन में कई फिल्में देखी हैं लेकिन उन्होंने कभी भी इतना अच्छा खलनायक नहीं देखा. 

(इनुपट : IANS)

बॉलीवुड की और भी खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news