Advertisement
trendingNow1490188

'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी': कंगना रनौत ने फिल्म रिलीज के पहले लिया कुलदेवी का आशीर्वाद

25 जनवरी को रिलीज हो रही इस फिल्म में एक्ट्रेस कंगना रनौत झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में हैं

हिमाचल में है यह मंदिर, फोटो साभार: instagram@teamkanganaranaut
हिमाचल में है यह मंदिर, फोटो साभार: instagram@teamkanganaranaut

नई दिल्ली: बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना अब 'झांसी की रानी' बन चुकी हैं, अपनी आगामी फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' को लेकर कंगना कितनी एक्साइटेड हैं इस बात का अंदाजा यह आपको यह खबर पढ़कर हो जाने वाला है. अपनी एक्टिंग से लोगों को कायल कर देने वाली और अपनी बेबाकी के लिए जानी जाने वाली कंगना इन दिनों अपनी फिल्म की सफलता के लिए देवी का आशीर्वाद ले रही हैं. 

इसी महीने की 25 तारीख को रिलीज होने जा रही फिल्म में एक्ट्रेस कंगना रनौत झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में हैं. वैसे तो फिल्म के पोस्टर आने से लेकर टीजर, ट्रेलर, गाने सभी इंटरनेट पर सनसनी मचाने में कामयाब रहे हैं.

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रहे इसके लिए कंगना हिमाचल की वादियों में बने महिषासुरमर्दनी मंदिर में अपने कुलदेवी का आशीर्वाद लेने पहुंचीं. कंगना ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से इस बात की जानकारी दी. 

fallback

हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के दो गाने रिलीज होते ही वायरल हो गए थे. ट्रेलर में राज सिंहासन पर बैठी रानी लक्ष्मीबाई के तेवर कंगना रनौत की आंखों में नजर आ रहे हैं. यह ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी बिग बजट फिल्म हिंदी और तेलगु भाषा में 25 जनवरी को रिलीज की जाएगी. हाल ही में Zee स्टूडियोज द्वारा फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे अच्छा खासा रेस्पांस मिला. फिल्म का ट्रेलर बहुत ही दमदार है.

बता दें कि इस ऐतिहासिक पृष्णभूूमि पर बनी फिल्म में कंगना के अलावा अतुल कुलकर्णी, जिशु सेनगुप्ता, सुरेश ओबेरॉय, डैनी और अंकिता लोखंडे भी अहम भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म के डायरेक्शन का जिम्मा भी कंगना ने अपने ऊपर ले रखा है. ऐसे में यह फिल्म कंगना के लिए ज्यादा इंपोर्टेंट हो गई है.  

बॉलीवुड की और भी खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news