Advertisement
trendingNow1485629

जानिए ऋषि कपूर का हेल्थ अपडेट, वायरल फोटो पर रणधीर कपूर का बयान

अब ऋषि कपूर के बीमारी को लेकर उनके भाई रणधीर कपूर का बयान सामने आया है.

पिछले साल '102 नॉट आउट' और 'मुल्‍क' जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं ऋषि कपूर (फाइल फोटो)
पिछले साल '102 नॉट आउट' और 'मुल्‍क' जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं ऋषि कपूर (फाइल फोटो)

नई दिल्‍ली: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता ऋषि कपूर न्‍यूयॉर्क में हैं. वहीं उनकी बीमारी का इलाज चल रहा है. लेकिन, वह किस बीमारी से जूझ रहे हैं इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है, लेकिन नए साल पर उनकी पत्नी नीतू के एक कैप्‍शन ने इस बात की तरफ इशारा किया है कि ऋषि कपूर शायद कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का इलाज करवा रहे हैं. अब ऋषि कपूर के बीमारी को लेकर उनके भाई रणधीर कपूर का बयान सामने आया है.

जल्द ही भारत वापस आने वाले हैं ऋषि कपूर
हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकाशित एक खबर के अनुसार रणधीर कपूर ने बताया है, 'मुझे ऋषि कपूर की बीमारी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि ऋषि अच्छा कर रहे हैं. लोग जो भी कहना चाहते हैं, कहने दें. ऋषि जो कर रहे हैं वह अच्छी तरह से उस फोटो से स्पष्ट है, जिसे मैंने भी देखा है. वह सभी के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं और एक अच्छा भोजन का आनंद लेने के लिए बाहर निकल गए हैं. वह जल्द ही भारत वापस आने वाले हैं. हम अभी उसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं'. 

नीतू सिंह ने अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर की थी तस्वीर
गौरतलब है कि हाल ही में ऋषि कपूर की पत्‍नी एक्‍ट्रेस रहीं नीतू सिंह ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक तस्‍वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपने पति ऋषि कपूर, बेटी ऋद्धिमा कपूर सहानी, उनके पति और बेटी, बेटे रणबीर कपूर के साथ नजर आ रही हैं. इस तस्‍वीर में कपूर परिवार के साथ आलिया भी रणबीर के पास बैठी दिख रही हैं. इस तस्‍वीर को शेयर करते हुए नीतू ने कैप्‍शन लिखा था, '2019 की शुभकामनाएं, इस साल कोई संकल्‍प नहीं सिर्फ दुआएं.. ट्रैफिक से पॉल्‍यूशन कम हो, उम्‍मीद है कि भविष्‍य में 'कैंसर' महज एक राशि का नाम ही हो, (कर्क राशि को अंग्रेजी में कैंसर कहते हैं) नफरत न हो, गरीबी कम हो और बहुत सारा प्‍यार और साथ हो और सबसे जरूरी अच्‍छा स्‍वास्‍थ्‍य हो..'

Add Zee News as a Preferred Source

fallback

कैंसर से जूझ रहे हैं ये कलाकार
बता दें, पिछले साल कैंसर ने बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों के अपनी गिरफ्त में लिया है. सबसे पहले एक्‍टर इरफान खान ने खुद के कैंसर से जूझने का खुलासा जैसे ही सोशल मीडिया में किया, चारों तरफ उनकी अच्‍छी सेहत की दुआएं की जाने लगी. इसके बाद एक्‍ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने भी खुद को कैंसर होने की बात का खुलासा किया और न्‍यूयॉर्क में इस बीमारी का इलाज ले रही हैं.  

'102 नॉट आउट' और 'मुल्‍क' जैसी फिल्‍मों में आए नजर
याद दिला दें कुछ समय पहले ही ऋषि कपूर की मां कृष्‍णा राज कपूर का निधन हुआ था, लेकिन ऋषि कपूर का परिवार इस दौरान भी नजर नहीं आया था. यहां सिर्फ उनकी बेटी ही नजर आई थीं. ऋषि कपूर और नीतू कपूर की गैरहाजरी के बाद भी यह खबरें सामने आई थीं कि ऋषि कपूर जिस बेहद गंभीर बीमारी का शिकार हैं, वह कैंसर हो सकती है. ऐसे में नीतू कपूर ने अपने इस कैप्‍शन में 'कैंसर' शब्‍द का जिक्र कर इन अटकलों को तेज कर दिया है. साथ ही नीतू द्वारा शेयर की गई इस तस्‍वीर में ऋषि कपूर काफी कमजोर नजर आ रहे हैं. ऋषि कपूर, पिछले साल '102 नॉट आउट' और 'मुल्‍क' जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं. उम्‍मीद है कि वह जल्‍द ही अपनी बीमारी से स्‍वस्‍थ्‍य हो कर वापस देश लौट आएं. 

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Pratik Shekhar

भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म से पत्रकारिता के स्टूडेंट रहे प्रतीक शेखर पत्रकारिता की क्षेत्र में पिछले 7 सालों से सक्रिय हैं. डिजिटल मीडिया की दुनिया में शानदार कामो...और पढ़ें

TAGS

Trending news