Advertisement
trendingNow1484973

Confirm : संजय कपूर ने कराई मलाइका अरोड़ा की फैमिली में एंट्री, फैंस ने की अर्जुन की तारीफ

कपूर फैमिली में हुई न्यू ईयर की पार्टी में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साथ में नजर आए. 

(फोटो साभार- @sanjaykapoor2500)
(फोटो साभार- @sanjaykapoor2500)

नई दिल्ली :  साल 2018 में बॉलीवुड में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते की खबरें चर्चा में रहीं. बीते साल में कई ऐसी खबरें सामने आईं जो इन दोनों के रिश्ते का राज खोलती रहीं लेकिन ऑफिशियली दोनों ने ही इस खबर पर मोहर नहीं लगाई. नए साल के शुरुआत में एक बार फिर से ये कपल खबरों में छाया हुआ. कपूर फैमिली में हुई न्यू ईयर की पार्टी में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साथ में नजर आए. इस पार्टी की फोटो शेयर करते हुए संजय कपूर ने कैप्शन दिया फैमिली. 

संजय कपूर के घर हुई न्यू ईयर पार्टी में अर्जुन कपूर और मलाइका के अलावा बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर करण जौहर भी पहुंचे. इस पार्टी की एक फोटो संजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. इस फोटो पर फैंस अर्जुन और मलाइका के बारे में बड़े प्यारे और अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं. 

क्रिसमस पार्टी में गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ पहुंचे अर्जुन कपूर, सामने आईं PHOTOS

Add Zee News as a Preferred Source
 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Family 

A post shared by Sanjay Kapoor (@sanjaykapoor2500) on

एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि मलाइका एक मैच्योर लेडी हैं और वो अर्जुन की बहनें  और घर का अच्छे से ख्याल रख सकती हैं. अर्जुन की च्वाइस पर शानदार है. वहीं एक यूजर ने लिखा कि अर्जुन कपूर ने अपनी सौतेली मां को कभी पसंद नहीं किया लेकिन अब वो खुद मलाइका से रिश्ता रख कर क्या साबित करना चाह रहे हैं. 

fallback

खैर ये फैंस हैं जो हर बात पर अपनी राय रखते हैं लेकिन हम आपको बता दें कि रितेश सिधवानी की क्रिसमस पार्टी में भी दोनों फैमिली के साथ नजर आए है थे. इतना ही नहीं इन दोनों लव बड्र्स को कई बार साथ स्पॉट किया जा चुका है. खबरों के मुताबिक अर्जुन और मलाइका अगले साल शादी कर सकते हैं. वहीं कुछ खबरों को सच मानें तो दोनों ने मुंबई में एक अपार्टमेंट भी खरीद लिया है.

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news