KBC 16 के तीसरे एपिसोड में कंटेस्टेंट्स से पूछे गए 17 सवाल, क्या आप बता सकते हैं इनके सही जवाब?
Advertisement
trendingNow12385238

KBC 16 के तीसरे एपिसोड में कंटेस्टेंट्स से पूछे गए 17 सवाल, क्या आप बता सकते हैं इनके सही जवाब?

Kaun Banega Crorepati 16: हिंदी सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 16वें सीजन को लेकर हाजिर है, जिसके तीसरे एपिसोड में कुल 17 सवाल पूछे गए. इनमें से आप कितनों को जवाब दे सकते हैं?

Kaun Banega Crorepati 16

Kaun Banega Crorepati 16: सदी के महानायक कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के फैंस काफी समय से उनके क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 16वें सीजन के आने का इंतजार कर रहे थे, जो खत्म हो चुका है. शो के दो एपिसोड टेलीकास्ट हो चुके हैं. वहीं, हाल ही में शो का तीसरा एपिसोड भी टेलीकास्ट भी हो चुका है. शो के तीसरे एपिसोड में कुल 17 सवाल पूछे गए, जिसमें से शो की हॉट सीट पर दो कंटेस्टेंट्स ने इन सवालों में कुछ का जवाब दिया.

शो के तीसरे एपिसोड की हॉट सीट पर पहले वैष्णवी भारती बैठीं, जिन्होंने 17 सावलों में से 11 सवालों के सही जवाब दिए, लेकिन 12वें सवाल पर उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया और शो से 6 लाख 40 हजार रुपये जीत कर लेगीं. इसके बाद, हॉट सीट पर उत्तर प्रदेश के उन्नाव से आए सुधीर कुमार वर्मा बैठे, जिन्होंने कुछ ही सवालों के जवाब दिए. चलिए जानते हैं शो के तीसरे एपिसोड में पूछे गए 17 सवाल कौन से थे और क्या आप इस सवालों के सही जवाब बता पाते हैं या नहीं? 

तीसरे एपिसोड में वैष्णवी से पूछे गए सवाल...

1. भारत के किस पूर्व राष्ट्रपति का जन्म बिहार के सिवान जिले में हुआ था?
सही जवाब: डॉ. राजेंद्र प्रसाद

2. सौराष्ट्र भारत के किस राज्य का हिस्सा है?
सही जवाब: गुजरात

3. 'यूरेका' शब्द किस गणितज्ञ से संबंधित है?
सही जवाब: आर्किमिडीज

4. 'व्हाई भारत मैटर्स' और 'द इंडिया वे: स्ट्रेटेजीस फॉर ऐन अनसर्टेन वर्ल्ड' किस राजनेता की किताबें हैं?
सही जवाब: डॉ. एस. जयशंकर

5. भारत की ओर से नागी और नकटी पक्षी अभयारण्यों को किस सूची में हाल ही में जोड़ा गया है, जिससे भारत की कुल 82 प्रविष्टियाँ हो गई हैं?
सही जवाब: रामसर आर्द्रभूमि स्थल

6. वैष्णवी भारती के बाद सुधीर कुमार वर्मा को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला। पहले सवाल में पूछा गया- इनमें से किस ग्रंथ में 'अयोध्या कांड' नामक अध्याय मिलेगा?
सही जवाब: वाल्मीकि रामायण

7. खेती करते समय सबसे पहले क्या किया जाता है?
सही जवाब: जुताई

8. किस जानवर का नाम 1971 की राजेश खन्ना की फिल्म ‘मेरे साथी’ का शीर्षक पूरा करता है?
सही जवाब: हाथी

9. ऐसा उपचार सामान्यतः कब दिया जाता है?
सही जवाब: हड्डी टूटने पर

10. एक दीवार घड़ी पर 3 के ठीक विपरीत कौन सी संख्या दिखाई देती है?
सही जवाब: 9

11. पहला पड़ाव पार करने के बाद सुधीर से सुपर सवाल पूछा गया, जिसमें विकल्प नहीं दिए गए। सवाल था- देहरादून किस राज्य की राजधानी है?
सही जवाब: उत्तराखंड

12. ताज एक्सप्रेस नई दिल्ली और किस शहर को जोड़ती है?
सही जवाब: आगरा

13. भारत के विभिन्न क्षेत्रों में उगाए जाने वाले कतरनी, काला नमक और मणिपुरी ब्लैक किस फसल की विभिन्न किस्में हैं?
सही जवाब: चावल

14. आईपीएल 2024 में सर्वाधिक रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप किसने जीती थी?
सही जवाब: विराट कोहली

15. भारत में शासन करने वाले किस राजवंश की वंशावली तैमूर और चंगेज खान से जुड़ी है?
सही जवाब: मुगल

16. स्वतंत्रता के 75 साल के समारोह के एक भाग के रूप में राष्ट्रपति भवन के उद्यानों को क्या सामान्य नाम दिया गया था?
सही जवाब: अमृत उद्यान

Trending news