Advertisement
trendingNow1992176

Taarak Mehta फेम Nidhi Bhanushali को इस वजह से किया गया भयंकर ट्रोल, Photo देख भिड़े क्या टप्पू भी होगा Shock!

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है.  इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग निधि पर भड़क गए हैं. 

निधि भानुशाली, डिजाइन फोटो
निधि भानुशाली, डिजाइन फोटो

नई दिल्ली: हिट शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के चाइल्ड एक्टर्स को लोग खूब पसंद करते हैं. दर्शकों ने इन बच्चों को बचपन से बड़ा होते देखा है. शो का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) यानी पुरानी '​​सोनू' को लोग बहुत प्यार करते हैं. अक्सर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव भी रहती हैं. अपनी एडवेंचर लाइफ की तस्वीरें भी वो फैंस के साथ साझा करती हैं. अब निधि की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. उनकी इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस उन पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. 

  1. निधि को लोगों ने किया ट्रोल
  2. निधि ने तस्वीर के लिए दिए हैं पोज
  3. बिकिनी वीडियो हुआ था वायरल

निधि को लोगों ने किया ट्रोल

एक्ट्रेस निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) ने कई साल पहले अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी. इस तस्वीर में वो ऑल ब्लैक लुक में नजर आई थी. उनके साथ उनकी एक दोस्त भी तस्वीर में नजर आई. दोनों हाथ में सिगरेट लिए पोज दे रही हैं. निधि भानुशाली का ये अवतार लोगों को पहले कभी देखने को नहीं मिला. सिगरेट की वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया गया. यही नहीं फैंस कह रहे हैं कि वो ऐसा कैसे कर सकती हैं. कई लोगों ने निधि को ट्रोल करते हुए कहा कि उनले ऐसी उम्मीदें नहीं थीं. वहीं कई लोग कह रहे हैं कि निधि भानुशाली बिगड़ गई हैं. 

निधि ने तस्वीर के लिए दिए हैं पोज

वैसे बता दें, एक्ट्रेस निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) कि ये तस्वीर कई साल पुरानी हैं. वो सिगरेट पी नहीं रहीं है, बस उन्होंने पोज देते हुए ऐसी तस्वीरें क्लिक कराई हैं. बता दें, लोगों को निधि का स्टाइल और अंदाज काफी पसंद है. भले ही इस फोटो की वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा हो, लेकिन वो अपनी अदाओं से फैंस का दिल हमेशा जीत लेती हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

 

बिकिनी वीडियो हुआ था वायरल

निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) की कई तस्वीरें और वीडियो पहले भी वायरल हो चुके हैं. बता दें, कुछ दिनों पहले ही निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) का एक बिकिनी वीडियो खूब वायरल हुआ था. उस वीडियो में वो जंगल के बीचों-बीच एक तलाब में नहाती नजर आ रही थीं. इसके बाद भी उन्होंने बीच वीडियो शेयर किया था. पहले भी उनके बिकिनी वीडियो वायरल होते रहे हैं. निधि के कई फैंस उनसे यूट्यूब चैनल चलाने की भी गुजारिश कर रहे हैं, ताकि वो उनके वीडियो विस्तार से देख सकें. निधि भानुशाली लंबे वक्त से नई जगहों पर घूम रही हैं. 

अब शो का नहीं हैं हिस्सा 

बता दें कि निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में आत्माराम भिड़े की बेटी सोनालिका यानी सोनू का किरदार निभाती थीं. सोनू टप्पू सेना की सबसे होशियार मेंबर है. अब इस किरदार को पलक सिधवानी निभा रही हैं. निधि और पलक से पहले झील मेहता ने ये किरदार निभाया था.

ये भी पढ़ें: Malaika Arora हैं अच्छी किस देने वालों की दीवानी, कही ऐसी बात शरम से लाल हो जाएंगे अर्जुन कपूर

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

VIDEO-

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news