Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव को ले जा रहे हेलीकॉप्टर में उड़ान भरने के बाद आई खराबी, एमपी में हुई घटना
Advertisement
trendingNow11951214

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव को ले जा रहे हेलीकॉप्टर में उड़ान भरने के बाद आई खराबी, एमपी में हुई घटना

Akhilesh Yadav in MP Elections: मध्य प्रदेश में अपनी समाजवादी पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे अखिलेश यादव को बुधवार को अप्रिय स्थिति झेलनी पड़ी. उड़ान भरने के बाद उनके हेलीकॉप्टर में खराबी आ गई, हालांकि बाद में उसे सुरक्षित उतार लिया गया. 

 

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव को ले जा रहे हेलीकॉप्टर में उड़ान भरने के बाद आई खराबी, एमपी में हुई घटना

Akhilesh Yadav in MP Elections 2023: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर में बुधवार को मध्य प्रदेश के खजुराहो हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद कुछ तकनीकी खराबी आ गई, लेकिन 10 मिनट तक हवा में रहने के बाद इसे वहां सुरक्षित रूप से वापस उतारा गया. 

दोनों कार्यक्रम करने पड़े रद्द

पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी. सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता यश भारतीय ने कहा कि यादव को सीधी और चित्रकूट विधानसभा सीट पर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करना था, लेकिन उन्हें दोनों कार्यक्रम रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा.

हेलीकॉप्टर में आ गई खराबी

उन्होंने बताया कि यादव को ले जा रहा हेलीकॉप्टर 10 मिनट तक हवा में रहा. जैसे ही इसमें कुछ तकनीकी खराबी आई, यह दोपहर 12.30 बजे के आसपास सुरक्षित तरीके से हवाई अड्डे पर लौट आया.

एमपी में 17 नवंबर को होगा चुनाव

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ गठबंधन पर विवाद के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए जोरदार प्रचार कर रहे हैं. सपा नेता बुधवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में रोड शो निकाल रहे थे.

(एजेंसी भाषा)

Trending news