Ashok Chavan: क्या ईडी, सीबीआई का दबाव है? अब पीछे सीट मिलेगी, कांग्रेसियों ने कसे अजब-गजब तंज
Advertisement
trendingNow12108888

Ashok Chavan: क्या ईडी, सीबीआई का दबाव है? अब पीछे सीट मिलेगी, कांग्रेसियों ने कसे अजब-गजब तंज

Ashok Chavan Latest News: महाराष्ट्र में अशोक चव्हाण ने भाजपा में शामिल होकर कांग्रेस को चौंका दिया है. अब कांग्रेस नेता उनपर लगातार बयान दे रहे हैं. अशोक चव्हाण ने अभी तक कांग्रेस छोड़ने का कोई पुख्ता कारण नहीं बताया है.

Ashok Chavan: क्या ईडी, सीबीआई का दबाव है? अब पीछे सीट मिलेगी, कांग्रेसियों ने कसे अजब-गजब तंज

Ashok Chavan News: महाराष्ट्र में अशोक चव्हाण का दल-बदल सुर्खियों में है. चव्हाण ने अचानक कांग्रेस का साथ छोड़कर सभी को चौंका दिया था. अब वे भाजपा की सदस्यता ले चुके हैं. चव्हाण के भाजपा से हाथ मिलाने के बाद कांग्रेस नेता उनपर लगातार हमलावर हैं. यहां तक कहा जा रहा है कि चव्हाण पर कहीं ईडी या सीबीआई का दबाव तो नहीं था. आइये जानते हैं कांग्रेस नेताओं ने चव्हाण के भाजपा की सदस्यता लेने पर क्या-क्या कहा.

ईडी या सीबीआई का दबाव?

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा कि दो दिन पहले बड़ी बैठक में अशोक चव्हाण हमारे साथ थे. उनपर क्या कोई अन्याय हो गया है? क्या नहीं दिया कांग्रेस ने अशोक चव्हाण को? हर बड़ा पद अशोक चव्हाण को मिला. भविष्य में जनता उन्हें स्वीकार नहीं करेगी. आयाराम गयाराम होना राजनीति में अच्छा नहीं. चेन्निथला ने चव्हाण से सवाल किया कि क्या उनके ऊपर ईडी या सीबीआई का दबाव है?

भाजपा वाशिंग मशीन है क्या..

चेन्निथला ने कहा कि अशोक चव्हाण पर घोटाले का आरोप है, यही कारण है कि उनके लिए भाजपा का दरवाजा खुल गया. भाजपा वाशिंग मशीन है क्या.. आरोपियों को पार्टी में शामिल कर उन्हें साफ कर दिया? उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने आदर्श घोटाला और वाइट पेपर को लेकर अशोक चव्हाण पर आरोप लगाए थे और अब वे भाजपा में शामिल हो गए. कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़ने के कदम को भाजपा का  MVA को कमजोर करने का ड्रामा करार दिया. 

..हमसे मन की बात नहीं की

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि हर एक्शन का रिएक्शन होता है. भाजपा के कई नेता हमारे नेताओं के संपर्क में हैं. अशोक चव्हाण को भाजपा के नेताओं को लाने के लिए भेजा गया है. मुझे भाजपा का पुराना अनुभव है, अब अशोक चव्हाण को उस पार्टी में बहुत पीछे की सीट मिलेगी. कांग्रेस में जो पद और सम्मान अशोक चव्हाण को मिला, वो भाजपा में उन्हें कभी नहीं मिल सकता. उन्होंने (अशोक चव्हाण) हमसे मन की बात नहीं की. नांदेड़ कांग्रेस का किला है. वह किसी व्यक्ति के लिए नहीं है. 

आरोप लगते हैं और ये लोग वहां पहुंच जाते हैं..

महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि अशोक चव्हाण के परिवार ने कांग्रेस के लिए काम किया, उन्हें पार्टी में कई बड़े पदों की जिम्मेदारी दी गई. अचानक ऐसा क्या हुआ कि उन्हें कांग्रेस छोड़नी पड़ी. ये तो दिख रहा है कि वे दबाव में या स्वार्थ के लिए वहां (भाजपा) गए. पीएम मोदी आरोप लगाते हैं और ये लोग वहां पहुंच जाते हैं. देश में केंद्रीय एजेंसियों का ऐसा दुरुपयोग कभी नहीं हुआ था. महाराष्ट्र की जनता सब जानती है. लोकसभा चुनाव में हमें अच्छी जगह मिलेगी, सर्वे भी यही कह रहा है.

अशोक चव्हाण ने क्या कहा?

भाजपा में शामिल होने से पहले अशोक ने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस छोड़ना उनका अपना फैसला है. उन्होंने अपने इस फैसले का कोई विशेष कारण नहीं बताया. महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने भी कुछ दिन पहले पार्टी छोड़ दी थी. चव्हाण मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ जिले के रहने वाले हैं. वह 2014-19 के दौरान कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख भी थे. उन्होंने भोकर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था और वह नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रह चुके हैं.

Trending news