Bhojpuri News: अपने गांव में खेसारी लाल यादव ने मनाया छठ, परिवार संग की पूजा
Advertisement

Bhojpuri News: अपने गांव में खेसारी लाल यादव ने मनाया छठ, परिवार संग की पूजा

Bhojpuri News: सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने छपरा में छठ पर्व को मनाया. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ उनकी पत्नी चंदा देवी और बेटा रिषभ भी गांव आया हुआ था.

भोजपुरी की बड़ी खबरें

Bhojpuri News: छठ महापर्व (Chhath Puja 2023) इस बार 17 नवंबर को शुरू हुआ और 20 नवंबर को खत्म हुआ. इस पर्व (Chhath Puja 2023) को भोजपुरी सितारों ने भी धूमधाम से मनाया. छठ पूजा के लिए भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने घर छपरा पहुंचे. यहां खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने परिवार के साथ विधि-विधान से पूजा की. साथ ही माता-पिता का पैर छूकर आशीर्वाद लिया.

छपरा में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने मनाया छठ
भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने छपरा में छठ पर्व को मनाया. उन्होंने (Khesari Lal Yadav) अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर छठ पूजा (Chhath Puja 2023) मनाने गांव छपरा पहुंचे थे. खेसारी (Khesari Lal Yadav) की छठ पूजा (Chhath Puja 2023) करते हुए कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं.

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ उनकी पत्नी चंदा देवी और बेटा रिषभ भी गांव आया हुआ था. भोजपुरी सुपरस्टार (Khesari Lal Yadav) ने पूरे परिवार संग छठ की पूजा (Chhath Puja 2023) की. छठी मैया से मंगल कामना की. छपरा में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को पाकर उनके फैन्स काफी खुश नजर आ रहे थे. 

ये भी पढ़ें: भोजपुरी कलाकारों ने छठ पूजा पर ऐसे किया विश, किसी ने गाकर तो किसी ने पूजा कर दी बधाई

बता दें कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के इस साल छठ (Chhath Puja 2023) पर कई गाने रिलीज हुए. करीब-करीब सभी गाने वायरल रहे. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक गाना चल गंगा किनारे यूट्यूब के म्यूजिक सेक्शन में नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है.
 

 

Trending news