Khesari Lal Yadav News: अब गोल्ड क्यों नहीं पहनते खेसारी लाल यादव? खुद किया खुलासा, जानकर उड़ जाएंगे होश
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1844742

Khesari Lal Yadav News: अब गोल्ड क्यों नहीं पहनते खेसारी लाल यादव? खुद किया खुलासा, जानकर उड़ जाएंगे होश

Khesari Lal Yadav News: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह अब सोना नहीं पहनते हैं. सोना नहीं पहने के पीछे की वजह बताई की कुछ ना कुछ नया करते रहना चाहिए.

खेसारी लाल यादव (File Photo)

Khesari Lal Yadav News: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) सबसे ज्यादा गोल्ड पहनने के लिए जाने जाते थे. हालांकि, पिछले कुछ महीनों से वह अब गोल्ड पहने हुए दिखाई नहीं देते हैं. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अब इसका खुलासा किया है कि वह गोल्ड पहनना क्यों छोड़ दिया? उन्होंने बताया कि आखिर गोल्ड नहीं पहनने के पीछे की वजह क्या है? आइए अब जानते हैं कि गोल्ड क्यों नहीं पहनते खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)? 

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह अब सोना नहीं पहनते हैं. सोना नहीं पहने के पीछे की वजह बताई की कुछ ना कुछ नया करते रहना चाहिए. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने कहा कि अब सोना पहना चीप लगता है. इसलिए अब मैं गोल्ड नहीं पहनता हूं. उन्होंने कहा कि अब हमेशा जागते रहना है. सोना पहना है और ना ही सोना है.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: खुशी राज कल्लू से बोलीं- 'गवना करवलs ऐ राजा जी', Video

दरअसल, ये बातें खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपनी आनी वाली फिल्म संघर्ष 2 के प्रमोशन के दौरान कही. मीडिया से बातचीत करते हुए खेसारी (Khesari Lal Yadav) ने कहा कि अपने जीवन में कुछ नया करते रहना चाहिए. इस दौरान खेसारी (Khesari Lal Yadav) ने मजाक के लहजे में कहा कि मैंने सोना पहनकर छोड़ दिया अब लोग पहन रहे हैं. इस बीच उन्होंने (Khesari Lal Yadav) कहा कि मैं किसी के लिए नहीं कह रहा हूं, कोई भाई मेरी इस बात को अन्यथा ना लें.

ये भी पढ़ें: Neelkamal Song: 'मिला दs जान से'...नीलकमल के इस दर्दभरे गाने ने आशिकों को रुला दिया!

बता दें कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की मच अवेडेट फिल्म संघर्ष 2 दशहरा के शुभ अवसर पर रिलीज होने वाली है. फिल्म के मेकर्स ने संघर्ष 2 की रिलीज के लिए डेट का ऐलान कर दिया है. अब 20 अक्टूबर, 2023 को संघर्ष 2 रिलीज होगी. इससे पहले यह फिल्म 25 अगस्त, 2023 को रिलीज होने वाली थी.  

Trending news