Banka News: बिहार के बांका जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र के सुडियाडीह गांव में 19 वर्षीय रूबी कुमारी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.
Banka Encounter: आज सुबह-सुबह बिहार पुलिस ने बांका डबल मर्डर कांड के मुख्य अभियुक्त सचिन का हाफ एनकाउंटर कर दिया. बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब उसे हथियार बरामदगी के लिए लेकर गई तो उसने पुलिस पर फायरिंग करके भागने की कोशिश की, इस दौरान जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है.
Banka News: बिहार के बांका जिला के कटोरिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित महादलित (मेहतर) टोला में सफाई व्यवस्था की बदहाली से लोगों में नाराजगी है. अधूरी नाला सफाई, सड़कों पर गंदगी, जलजमाव और दुर्गंध के कारण स्थानीय लोग परेशान हैं.
Banka News: बांका के कटोरिया में LKG के 7 वर्षीय छात्र आनंद कुमार की मौत के बाद जनाक्रोश फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम किया, टायर जलाए और आगजनी की. प्रदर्शन के दौरान पुलिस के कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई.
बांका से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां, एक महिला 2 साल की मासूम को एक 8 साल की बच्ची के पास छोड़कर चली गई. क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि महिला की पहचान की जा सके.
Banka News: बांका के नए SP अमितेश कुमार ने पदभार ग्रहण करते ही अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं. उन्होंने अवैध बालू खनन, शराब तस्करी और नशीले पदार्थों के कारोबार पर विशेष निगरानी रखने की बात कही.
बांका के कटोरिया के एक प्राइवेट स्कूल हॉस्टल में LKG का छात्र खून से लथपथ हालत में मिला. पिता का कहना है कि वो यह समझ नहीं पा रहे हैं कि उनके बच्चे के साथ आखिर क्या हुआ.
Banka News: बिहार के बांका में एक परिवार ने वायरल फोटो के आधार पर एक बुजुर्ग को अपना मृत रिश्तेदार समझकर दफना दिया. अगले ही दिन वह शख्स जिंदा घर लौट आया. इसके बाद कब्र खोदी गई तो उसमें दूसरे व्यक्ति का शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.
Attack On Corruption: पूर्णिया से राजस्व कर्मचारी रूपक कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. वहीं बांका से सहायक विद्युत अभियंता को निगरानी की टीम ने 20 हजार रुपये घुस लेते रंगे हाथ धर दबोचा.
Banka News: बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के खपड़ा गांव में अचानक दूल्हा गायब होने से हड़कंप मच गया. इस घटना से दो परिवारों की खुशियां अचानक मातम में बदल गई हैं. मामला पुलिस में दर्ज कराया गया है और पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है.
Bihar News: बिहार से सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को बांका पहुंचे. यहां पर सीएम ने 11,783 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और 59,058 करोड़ का शिलान्यास किया.
Bihar Accident News: बांका में बारात जा रही दूल्हा गाड़ी को अज्ञात ट्रक ने टक्कर दी, इस घटना में दूल्हा घायल हो गया. वही, औरंगाबाद में भी टक्कर की घटना सामने आई है, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई.
Bnaka News: बांका में बच्चा चोरी के आरोप में महिला को ग्रामीणों ने पोल से बांध दिया. आरोप है कि महिला बच्ची को चॉकलेट और बिस्कुट का लालच दे रही थी.
Banka Love Story: बांका के अमरपुर शहर में उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब करीब 60 वर्ष की महिला और लगभग 35 वर्ष उम्र के युवक के प्रेम संबंध की जानकारी सामने आई.
Bihar Weather News: भीषण ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और सिगड़ी (अंगीठी) की आग का सहारा ले रहे हैं. ऐसा करते वक्त सावधानी बहुत जरूरी है, क्योंकि जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है. गयाजी और बांका की घटनाएं इसका ताजा उदाहरण हैं.
बाराहाट प्रखंड के मिर्जापुर और चंगेरी गांव में सरकार की नल-जल योजना पूरी तरह ठप हो चुकी है. करोड़ों की लागत के बावजूद कई घरों तक आज तक पानी नहीं पहुंचा. मिर्जापुर के जलमीनार के बंद होने से पिछले तीन महीनों से पानी सप्लाई पर पूरी तरह ब्रेक लगा है. करीब तीन हजार लोग पीने के पानी के लिए परेशान हैं और स्थिति लगातार खराब होती जा रही है.
Banka Latest News: बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के खरदौरी गांव में शादी समारोह के दौरान उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नशे में धुत्त कुछ मनचले युवकों ने महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. इसके बाद जमकर मारपीट गुई.
Bihar News: बिहार के बांका में आपसी विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. इस मामले में कई लोगों के जख्मी होने का मामला सामने आ रहा है. दोनों पक्षों ने अपना- पक्ष रख पुलिस को बाते बताई. दोनों पक्षों का इलाज अभी चल रहा है.
Banka News: बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है, जिसके बाद आदर्श आचार संहिता भी लागू है. बांका में लगे राजनीतिक दलों के बैनर और पोस्टर को हटाने का कार्य जारी है. सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ने बताया कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है.
बांका जिले के अमरपुर में आशा और ममता कार्यकर्ताओं ने बकाया वेतन और स्थायीकरण की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में धरना दिया. नाराज कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार करेंगे.
Banka Crime News: बांका के कटोरिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 6 रखजवाड़ा गांव निवासी निवास कुमार ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खाकर अपनी जान दे दी. मरने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया.
बांका के फुल्लीडूमर थाना क्षेत्र के ढोंढरी गांव स्थित जंगल में धीरे दिन 55 वर्षीय अनिल शर्मा की हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया. हत्या अवैध संबंध के कारण की गई थी. इस वारदात में शामिल दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.