मॉरीशस में आयोजित भोजपुरी महोत्सव में भोजपुरी सिनेमा के इतिहास पर व्याख्यान देंगे मनोज भावुक
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2234457

मॉरीशस में आयोजित भोजपुरी महोत्सव में भोजपुरी सिनेमा के इतिहास पर व्याख्यान देंगे मनोज भावुक

Manoj Bhavuk: भोजपुरी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार मनोज भावुक को भोजपुरी सिनेमा के इतिहास पर व्याख्यान देने के लिए मॉरीशस बुलाया गया है.

मनोज भावुक

पटना: मॉरीशस सरकार के कला और संस्कृति विरासत मंत्रालय के तत्वावधान में 6 मई से 8 मई 2024, तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विश्व के अनेक देशों के प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं. भारत से भोजपुरी सिनेमा के इतिहास पर पेपर पढ़ने के लिए भोजपुरी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार, सिनेमा के इतिहासकार व भोजपुरी जंक्शन पत्रिका के संपादक मनोज भावुक को मॉरिशस सरकार की ओर से आमंत्रित किया गया है. यह कार्यक्रम मॉरीशस के खूबसूरत समुद्र तट लॉन्ग बीच बेले मारे में आयोजित है.

कार्यक्रम का उद्घाटन मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ और समापन राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन करेंगे. स्वागत भोजपुरी स्पीकिंग यूनियन की चेयरपर्सन डॉ. सरिता बुधू करेंगी. मनोज भावुक मॉरीशस सरकार के खर्चे पर मॉरीशस जा रहे हैं. दस साल पूर्व भारत सरकार के आईसीसीआर द्वारा उन्हें मॉरीशस भेजा गया था. मनोज भोजपुरी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए अफ्रीका-यूरोप के कई देशों की यात्रा कर चुके हैं.

वर्ष 2014 में भोजपुरी भाषा एवं साहित्य का प्रचार-प्रसार विश्व स्तर पर करने के लिए मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री सर अनिरुद्ध जगन्नाथ ने मनोज भावुक को अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी गौरव सम्मान, मॉरिशस 2014 से सम्मानित किया था और मॉरीशस के राष्ट्रपति कैलाश पुरयाग ने मनोज के भोजपुरी ग़ज़ल-संग्रह ''तस्वीर जिंदगी के'' का विमोचन किया था. इस वर्ष मनोज भोजपुरी सिनेमा के सफर पर एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाएंगे. भोजपुरी सिनेमा पर मनोज की 'भोजपुरी सिनेमा के संसार' नाम की साढ़े चार सौ पृष्ठों की किताब है, जिसमें 1931 से लेकर 2023 तक के भोजपुरी सिनेमा के सफर पर विहंगम दृष्टिपात है. भोजपुरी साहित्य व सिनेमा पर ऐतिहासिक काम के लिए मनोज भावुक को फेमिना और फिल्मफेयर द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें- Jharkhand News: कनहर नदी के सूखने से बूंद-बूंद पानी को ग्रामीण मोहताज, दूसरे गांव से पानी लाने को मजबूर

Trending news