Bihar: बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, अधिकारियों और कर्मियों की छुट्टी अगले आदेश तक रद्द
Advertisement

Bihar: बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, अधिकारियों और कर्मियों की छुट्टी अगले आदेश तक रद्द

Pre Flood Preparations: बिहार के किशनगंज जिले में बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है. बाढ़ पूर्व तैयारी के लिए जिला प्रशासन के द्वारा हर संभव कार्य किए जा रहे है. ताकि बाढ़ आने के बावजूद जनता की जान-माल की रक्षा हो पाएं.

Bihar: बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, अधिकारियों और कर्मियों की छुट्टी अगले आदेश तक रद्द

पटनाः Pre Flood Preparations: बिहार के किशनगंज जिले में बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है. बाढ़ पूर्व तैयारी के लिए जिला प्रशासन के द्वारा हर संभव कार्य किए जा रहे है. ताकि बाढ़ आने के बावजूद जनता की जान-माल की रक्षा हो पाएं. संभावित बाढ़ से निपटने के लिए किशनगंज जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार सभी व्यवस्था करी है.  

अधिकारियों की छुट्टी अगले आदेश तक रद्द
वहीं जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा है कि आपदा की स्थिति में सामान्य जन-जीवन प्रभावित न हो. यह सुनिश्चित किया जाएगा. इसके लिए जिला प्रशासन तत्पर और प्रतिबद्ध है. संभावित बाढ़ को लेकर किशनगंज जिला प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है. डीएम ने संभावित बाढ़ को देखते हुए सभी अधिकारियों और कर्मियों की छुट्टी अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दी है. यह आदेश एक जून से प्रभावी होगा. 

यह भी पढ़े- बिहार: तो क्या बीजेपी आरसीपी सिंह को भेजेगी राज्यसभा? गठबंधन को लेकर उठ रहे सवाल

निजी नाव लेने का चल रहा प्रयास 
किशनगंज जिला पदाधिकारी का पदभार ग्रहण करने के बाद से ही लगातार बाढ़ और कटाव प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है. जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि जिले में बाढ़ आने की स्थिति में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने और उनके पशुओं के बीच चारा बांटने के लिए भेंडर का चयन कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि सरकारी नाव की उपलब्धता कम है जिसके लिए भाड़े में निजी नाव लेने का प्रयास चल रहा है. जिले के तीन प्रखंड दिघलबैंक, टेढ़ागाछ और बहादुरगंज प्रखंड के सभी कटाव स्थल को चिन्हित कर लगातार कटाव निरोधी कार्य चलाने के भी निर्देश दिए गये है.  

यह भी पढ़े- निजी नर्सिंग होम संचालक के विरोध में घंटों जाम रहा सड़क, मरीज की किडनी निकालने का आरोप

Trending news