Muharram 2026: पटना के बाढ़ अनुमंडल के चोंदी मोहल्ले में मोहर्रम पर विवाद हो गया. एक महिला के घर पर कुछ बदमाशों ने जमकर पत्थरबाजी और मारपीट की. फारबिसगंज में मुहर्रम के अवसर पर भगदड़ जैसा माहौल उत्पन्न हो गया. इससे मौके पर अफरातफरी मच गई. जमुई में मोहर्रम जुलूस के दौरान दो जुलूस आमने-सामने आने से माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया.
Samastipur Heatwave: भीषण गर्मी और लू की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के संचालन समय में बदलाव करते हुए सुबह 11 बजे तक ही कक्षाएं चलाने का निर्देश जारी किया गया है.
Bihar News: बेगूसराय में बारात से लौट रहे दो युवकों की बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है. घटना बखरी थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के पास की है. मृतक युवक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदाह निवासी अनिल महतो के पुत्र रोशन कुमार के रूप में की गई है. वहीं, घायल युवक की पहचान कुणाल कुमार के रूप में हुई है.
इलाहाबाद में रेलवे स्टेशन के पास की संगमरमर मस्जिद को हटाए जाने का मामला हाईकोर्ट पहुँच गया है. मस्जिद कमिटी ने रेलवे के नोटिस को चुनौती दी है, वहीँ बिहार के समस्तीपुर में एक हाईवे निर्माण में आड़े आने पर तीन मस्जिद, एक कब्रिस्तान और 300 घरों को तोड़े जाने की आशंका के बीच सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट को इस मामले में दखल देने का निर्देश दिया है.
Samastipur News: समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. महिला को बच्चादानी के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
Samastipur Vidhansabha Result 2025: समस्तीपुर बिहार की हॉट सीट्स में से एक है और इस सीट से आरजेडी के अख्तरुल इस्लाम और जेडीयू की अश्वमेध देवी के बीच मुकाबला है. आज साफ हो जाएगा कि क्या अख्तरुल इस सीट से हैट्रिक बना पाते हैं या नहीं.
Samastipur News: समस्तीपुर के निवासी मुकेश कुमार चौधरी ने कहा कि जब उसने राहुल गांधी के भड़काऊ भाषण को सुना तो डर के मारे उसके हाथ से दूध भरी बाल्टी छूटकर गिर गई. इससे उसको 250 रुपए का नुकसान हुआ है.
Bihar News: जलवायु परिवर्तन आम लोगों के साथ-साथ किसानों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है. मौसम की मार ने किसानों की कमर तोड़ रखी है. दिसंबर महीने में तापमान में बढ़ोतरी के कारण रबी फसल प्रभावित हो रही है. बढ़ते तापमान के कारण खेतों की नमी खत्म हो रही है.
Samastipur News: बेंगलुरू पुलिस का दावा है कि 13 दिसंबर को इंजीनियर ने 16 वीं मंजिल से छलांग लगाई थी, जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं परिवार का कहना है कि उनके बेटे की हत्या की गई है, पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है.
Atul Subhash Death Update: काश, अतुल को हमारे सिस्टम का साथ मिल गया होता, तो आज वो जिंदा होता. बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले अतुल सुभाष बेंगलुरू में AI इंजीनियर की नौकरी करते करते थे. लेकिन एक पढ़ा लिखा वेल मेंटेन प्रोफाइल वाला लड़का अंदर ही अंदर खोखला हो गया था, क्योंकि हमारे जस्टिस सिस्टम ने उसे अंदर से तोड़ दिया था. 34 साल की उम्र में ही अतुल पर प्रताड़ना का पहाड़ सा बोझ था... जिससे परेशान होकर अतुल ने मौत गले लगा लिया. लेकिन, अगर आज अतुल हमारे नहीं बीच हैं तो इसकी आरोपी हमारी न्याय व्यवस्था है.
Samastipur News: समस्तीपुर के मोहनपुर थाना क्षेत्र की गंगा नदी में गुरुवार की सुबह एक नाव टापू से टकरा गई. नाव पर सवार लोग बाल-बाल बच गए. लेकिन इस घटना में दो शिक्षिका सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए है.
Samastipur News: छोटू सिंह का शव उसके ही बालू डिपो पर पंखे से लटका हुआ मिला था, जिसके बाद इलाके में बवाल मच गया. मृतक के परिजनों ने घटना के बाद गरीब दास और संतोष की गिरफ्तारी की मांग की. लोगों का कहना था कि घटना से एक रात पहले छोटू सिंह को गरीब दास और संतोष के साथ बाजार में देखा गया था और इन्हीं दोनों ने मिलकर हत्या की है.
Bihar News: बिहार के समस्तीपुर सदर अस्पताल में दीपावली के दौरान पटाखों से जलने की घटनाओं की आशंका को ध्यान में रख बेड संख्या बढ़ाई गई है.
Bihar News: 'प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र' देशभर में केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई योजना है. इस योजना का उद्देश्य ये है कि गरीब लोगों को सस्ते दामों में दवाइयां उपलब्ध हो सकें.
Ayushman Card: छठ पर्व के अवसर पर घाटों पर भी आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाए जाएंगे. जो लोग अब तक कार्ड नहीं बनवा पाए हैं, वे इन कैंपों का लाभ उठा सकते हैं. इस योजना में भी वही सब लाभ हैं जो प्रधानमंत्री आयुष योजना में लाभ हैं. अब आम लोगों का कार्ड बनाया जा रहा है.
Samastipur News: बिहारवासियों के लिए खुशखबरी है. कोऑपरेटिव बैंक अब केवल किसानों के लिए ही नहीं रहा, बल्कि बैंक ने अब अपनी सेवाओं में विस्तार किया है. अब ये कई सुविधाएं ग्राहकों को देगा. कोऑपरेटिव बैंक अब पर्सनल लोन, होम लोन आदि सेवा भी देगा.
Bihar Pakadwa Vivah: बिहार में आए दिन पकड़ौआ विवाह के मामले आते रहते हैं. ऐसा ही एक मामला समस्तीपुर से आ रहा है, जहां एक रेलवे कर्मचारी का पकड़ौआ विवाह हो गया. जानकारी के मुताबिक लड़का-लड़की रिश्तेदार हैं. साथ ही दोनों पिछले दो साल से रिलेशनशिप में थे. दोनों की फोन पर बातचीत होती थी. लड़के ने शादी का वादा भी किया था. लेकिन रेलवे में चतुर्थ वर्गीय कर्मी के रूप में भुवनेश्वर उड़ीसा में नौकरी लगने के बाद लड़का शादी से मुकर गया. इसके बाद रिश्तेदारों ने लड़के को पकड़कर शादी करवा दी. देखें वीडियो
Bihar Pakadwa Vivah: बिहार के समस्तीपुर में पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है. जहां रेलवे में नौकरी लगते ही रिश्तेदारों ने पकड़कर शादी करा दी. जानकारी के अनुसार, नौकरी मिलने के बाद लड़का दहेज की मांग करने लगा था.
Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत सेवाकाल में मृत्यु शिक्षक एवं शिक्षक उत्तर कवि के आश्रित वर्षों से अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति को लेकर शिक्षा विभाग का चक्कर लगा रहे हैं.
Samastipur News:समस्तीपुर में पुलिस पर वारंटी के परिजनों ने हमला बोल दिया. जिसके वजह से हमले में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए है. वहीं लोगों ने वारंटी को पुलिस के कब्जे से छुड़ाने की कोशिश भी की.
Swatantrata Senani Express: समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के आउटर पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया. इस दौरान उन्होंने ट्रेन पर जमकर पथराव किया. इस हमले में ट्रेन में बैठे कई यात्री चोटिल हो गए.
Samastipur Bridge Collapsed News: समस्तीपुर जिले में निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु के संपर्क पथ के दो पिलरों के बीच का स्पैनढह गया. इस घटना के बाद से पुल बना रही कंपनी में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि रातोंरात कंपनी स्पैन का मलवा दबाने में लगी है. पुल के स्पैन गिरने के सबूत मिटाने के लिए रात में जेसीबी बुला लिया गया.