Weather Update: बिहार में अभी और बढ़ेगी ठंड, जानें अपने जिले का हाल
Advertisement

Weather Update: बिहार में अभी और बढ़ेगी ठंड, जानें अपने जिले का हाल

मौसम विभाग (Meteorological Department) की मानें तो अगले 4 दिनों में दिन का तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. जबकि, रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है. इस दौरान कोहरे का प्रभाव और बढ़ने की संभावना है. राज्य में मौसम का बदलाव जारी रहेगा. 

 

बिहार में अभी और बढ़ेगी ठंड. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Patna: Bihar Weather News: बिहार के मौसम (Bihar Weather) में अगले 48 घंटों के बाद बदलाव देखने को मिलेगा. राज्य में आने वाले समय में ठंड और धुंध का असर बढ़ेगा. वहीं, रविवार के दिन पटना में खिली धूप नजर आ रही है लेकिन आज यहां कोहरे का प्रभाव भी बढ़ा है.

मौसम विभाग (Meteorological Department) की मानें तो अगले 4 दिनों में दिन का तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. जबकि, रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है. इस दौरान कोहरे का प्रभाव और बढ़ने की संभावना है. राज्य में मौसम का बदलाव जारी रहेगा. 

ये भी पढ़ें- Bihar Weather Update: राज्य में मौसम ने बदली करवट, कई शहरों में गिरा तापमान

शनिवार को आमतौर पर प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा, जबकि कुछ जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहे. 

इधर, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट के अनुसार, शनिवार को सुबह छह बजे पटना के राजबंशीनगर में एक्‍यूआइ 300, समनपुरा में 313, मुरादपुर में 286, शिकारपुर में 152, खगौल स्‍टेशन के पास 307, गया में 197, दरभंगा में 314, मुजफ्फरपुर में 356 रिकॉर्ड किया गया.
  
राज्य के प्रमुख शहरों का तापमान
जगह          अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान
पटना                27.0                     16.0
भागलपुर           27.0                     17.0
गया                 27.0                     15.0
मुजफ्फरपुर       28.0                     19.0
नालंदा             29.0                      16.0
सुपौल             28.0                       19.0

Trending news