Gold Price Today: बिहार में सोने के भाव में फिर आया उछाल, यहां जानें रेट
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar991303

Gold Price Today: बिहार में सोने के भाव में फिर आया उछाल, यहां जानें रेट

पटना में आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 44,670 रुपए है. जबकि कल ये 44,530 रुपए था. यानी 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के भाव में 140 रुपए की बढ़त देखी गई है. 

बिहार में सोने के भाव में फिर बढ़ोत्तरी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Patna: बिहार में आज यानि 22 सितंबर, 2021 को सोने के भाव में एक बार फिर बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. पटना में आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 44,670 रुपए है. जबकि कल ये 44,530 रुपए था. यानी 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के भाव में 140 रुपए की बढ़त देखी गई है. वहीं, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 47,820 है. जबकि कल ये 47,670 था. यानी इसमें 150 रुपए की बढ़त देखी गई है.

पटना में आज सोने का भाव-
ग्राम                 22 कैरट सोना आज                 24 कैरट सोना आज      
1 ग्राम                  4,467                                    4,782
8 ग्राम                35,736                                    38,256
10 ग्राम              44,670                                    47,820
100 ग्राम         4,46,700                                  4,78,200

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी-
आमतौर पर 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं इसलिए जेवर बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है. 

किस कैरेट का सोना कितना शुद्ध होता है-
24 कैरेट का सोना- 99.9 फीसदी.
23 कैरेट का सोना- 95.8 फीसदी.  
22 कैरेट का सोना- 91.6 फीसदी. 
21 कैरेट का सोना- 87.5 फीसदी.
18 कैरेट का सोना- 75 फीसदी.
17 कैरेट का सोना- 70.8 फीसदी.
14 कैरेट का सोना- 58.5 फीसदी.
9 कैरेट का सोना- 37.5 फीसदी.

हॉलमार्क का रखें ध्यान
बिहार के लोग सोने को खरीदते समय उसकी उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरुर रखें. ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें. हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है.

Trending news