)
देवघर: बाबा बैद्यनाथ धाम से बड़ी खबर आ रही है. वहां मंदिर के गर्भगृह में शिवलिंग से छेड़छाड़ की खबर आ रही है. शिवलिंग के चारों ओर जलहरी में कुछ केमिकल लगा हुआ फ़ोटो और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मंदिर के पुरोहित शिवलिंग से छेड़छाड़ का आरोप लगा रहे हैं. अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित समाज के संरक्षक दुर्लभ मिश्रा का कहना है कि यह अनैतिक कार्य किया गया है. इसकी सूचना ना तो सरदार पंडा को है और ना ही श्राइन बोर्ड को और ना ही दुमका कमिश्नरी और कलेक्टर को है.
बताया जाता है कि मंदिर के गर्भगृह में किसी भी तरह का कार्य करने से पहले प्रशासनिक अधिकारियों, श्राइन बोर्ड की सहमति ली जाती है और और धर्म के अनुरूप विशेषज्ञों की देखरेख में शिवलिंग पर काम कराया जाता है, लेकिन इस बार किसी कर्मचारी या अन्य लोगों ने शिवलिंग के चारों ओर जलहरी में केमिकल का प्रयोग किया है, जो अनैतिक है.
वहीं, हिंदू लॉ अमेंडमेंट, 1954 मद्रास कमिश्नरी या बनारस कमिश्नरी से यह आदेश जारी हुआ है कि किसी भी धर्मस्थल पर बिना सर्वसम्मति के किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया जाएगा. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में काफी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि इसकी जांच नहीं कराई गई और दोषियों को सजा नहीं मिली तो हाई कोर्ट जाएंगे और श्राइन बोर्ड में भी अपनी बात रखेंगे. उधर, इस मामले की सूचना मिलते ही डीसी ने जांच के आदेश दे दिए हैं.
दूसरी ओर, देवघर एसडीओ का कहना है कि शिवलिंग को चारों ओर से चांदी से मढ़ा गया है, जिसमें गैप हो गया था. उसी की रिपेयरिंग कराई गई है. भूलवश जलहरी पर भी सीमेंट का प्रयोग गया किया, हालांकि शिवलिंग से कोई छेड़खानी नहीं की गई है. शिवलिंग जैसा था, वैसा ही है. जिसने भी ऐसा किया है, उसपर कार्रवाई की जाएगी.
Report: विकास राउत
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!