Bihar Crime News: बिहार में जब से सम्राट चौधरी की सरकार बनी है, तब से यूपी स्टाइल में बिहार पुलिस की बंदूकें आगल उगल रही हैं और अपराधियों के एनकाउंटर हो रहे हैं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कई बार सार्वजनिक मंचों से अपराधियों को अपराध या बिहार छोड़ने की नसीहत दे चुके हैं. इसके बाद भी अपराधिक तत्व सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. आज (सोमवार, 13 जुलाई) को राजधानी पटना समेत कई जिलों में गोली मारकर हत्या किए जाने की वारदातें सामने आईं.
Vaishali Encounter: वैशाली में आर्मी जवान और उनके पिता की गोली मार कर हत्या करने वाले आरोपी जगदीश राय का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया. पुलिस जब उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो वह फायरिंग करके भागने लगा. हालांकि, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी है.
Bihar Crime News: मधुबनी के जयनगर थाना के बेलही परवा गांव में बेखौफ अपराधियों ने प्रिंस यादव नामक एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया. मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र के महेशवाड़ा में बेखौफ बदमाशों ने एक आभूषण कारोबारी को गोली मारकर आभूषणों से भरा बैग लूट लिया. बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पसपुरा स्थित गुप्ता-लखमीनिया बांध के पास युवक की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया.
Bharat Tiwari Encounter Case: बिहार मानवाधिकार आयोग सख्त रुख अपनाते हुए बिहार सरकार को मृतक के परिजनों को मुआवजा देने का ऑर्डर दिया है. आयोग ने कहा कि एक जवान लड़के की जान जाना बेहद दुखद है. हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है, इसलिए अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.
Buxar Crime News: बक्सर नगर थाना पुलिस ने जिले के मोस्ट वांटेड अपराधी वरुण मिश्रा के घर पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक पिस्तौल, दो देसी कट्टे और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए.
Criminal Sonu Monu Arrest Controversy: बेगूसराय के टॉप-10 अपराधी सोनू और मोनू की गिरफ्तारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें पुलिसकर्मी की ओर से हथियार को अभियुक्तों की कमर में रखा जा रहा है. इसकी जांच के लिए रविवार (5 जुलाई) को मुंगेर रेंज के DIG और CID की टीम बलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव पहुंची.
Bharat Tiwari Encounter Case: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में मचे सियासी विवाद के बीच बिहार पुलिस ने 12 कंटेंट क्रिएटर्स पर FIR दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि एनकाउंटर के बाद कई लोगों ने भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट शेयर किए.
Passing Out Parade: बिहार पुलिस में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत दरभंगा स्थित बिहार पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (बीएमपी-13) में शनिवार को 952 महिला प्रशिक्षु सिपाहियों की भव्य पासिंग आउट परेड आयोजित की गई. 36 महीने की कठिन ट्रेनिंग पूरा करने के बाद प्रशिक्षु सिपाहियों ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया. समारोह में जिलाधिकारी कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी तथा बीएमपी-13 के कमांडेंट रविश कुमार सहित कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे.
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी डीएसपी राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग मिली है. सम्राट सरकार ने राजेश शर्मा को मद्य निषेध एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का जिम्मा सौंपा है. सरकार का यह फैसला भरत तिवारी के परिवार के जख्मों पर नमक लगाने जैसा मालूम हो रहा है.
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. बिहार पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई तीन पिस्तौलें बैलिस्टिक जांच के लिए जब्त कर ली हैं. जब्त किए गए हथियारों में भरत, स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) और एक STF जवान की पिस्तौलें शामिल हैं.
Patna News: बिहार पुलिस लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक जानकारी शेयर करने से बचें. साथ ही, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल आपत्तिजनक, संदिग्ध, भ्रामक या अपुष्ट खबर की सूचना तत्काल संबंधित साइबर थाना या पुलिस को दें.
Bhojpur Encounter Case: भोजपुर के जगदीशपुर SDPO राजेश कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है. उनकी जगह पर अब पंकज कुमार मिश्रा को नियुक्त किया गया है. बिहार पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार (23 जून) की देर शाम को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.
Bhojpur Encounter News: बिहार के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) सुधांशु कुमार ने कहा कि शाहपुर पुलिस की ओर से बड़ी चूक हुई थी. उन्होंने साफ कहा कि किसी को मार देना कोई उपलब्धि नहीं है. वहीं, इस मामले की आंच अब उत्तर प्रदेश तक पहुंच चुकी है. इस एनकाउंटर के विरोध में यूपी में प्रदर्शन शुरू हो चुके हैं.
पटना में एक फाइनेंस कंपनी की आड़ में 6 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. इसके शिकार 27 पुलिसकर्मी और उनके परिवार वाले बने हैं. इस मामले में पुलिस ने आशुतोष कुमार सिंह और उसकी पत्नी रितु कुमारी को गिरफ्तार किया है.
Bihar Police: छपरा में स्थित पुलिस केंद्र आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड समारोह के साथ रोहतास जिला के 299 ट्रेनी सिपाहियों ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर बिहार पुलिस बल में विधिवत प्रवेश किया. समारोह में सारण रेंज के डीआईजी निलेश कुमार एवं प्राचार्य सह वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने परेड की सलामी ली और नव प्रशिक्षित जवानों को शुभकामनाएं दीं. पासिंग आउट परेड के दौरान जवानों ने अनुशासन, एकरूपता और प्रशिक्षण का शानदार प्रदर्शन किया. पूरे पुलिस केंद्र परिसर में उत्साह और गौरव का माहौल बना रहा. समारोह को देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशिक्षु सिपाहियों के परिजन भी पहुंचे थे.
ITBP jawan Rajkumar Das: राजकुमार दास फिलहाल सिक्किम में तैनात बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में वह खुद को गलत के खिलाफ आवाज उठाने वाला बताते हुए कहता है कि समाज के लिए लड़ने वाले व्यक्ति पर गोली चलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
Bihar Police Passing Out Parade: गयाजी पुलिस लाइन में शनिवार को बुनियादी प्रशिक्षण पूरा करने वाले सिपाहियों के लिए दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया. अनुशासन, जोश और आत्मविश्वास से भरे प्रशिक्षुओं ने शानदार परेड का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया. समारोह में उन्हें ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा का संकल्प दिलाया गया. दीक्षांत परेड समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सिपाहियों ने कदमताल, सलामी और परेड के विभिन्न अभ्यासों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं का अनुशासन, आत्मविश्वास और समर्पण साफ नजर आया.
डीएनए मित्रों आज विश्लेषण की शुरुआत हम जिस खबर से करने जा रहे हैं उसे देखकर आप में से कई लोग हैरान होंगे। आज डीएनए में हमारा पहला विश्लेषण बिहार के एक छोटे से गांव से जुड़ा है। आप सोच रहे होंगे दुनिया में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय इतनी बड़ी-बड़ी खबरें हो रही हैं। उस सब के बीच में हम बिहार के एक छोटे से गांव पहुंच गए और वहां की खबर को हमने डीएनए की पहली खबर बनाया। आज इस खबर को बिल्कुल मिस मत कीजिएगा। जुड़े रहिए। मैं बीच में जब संवाद करूंगा तो आपको बताऊंगा कि इस खबर को आज पहली खबर बनाने की जरूरत क्यों हुई। यह खबर उस छोटे से गांव से सिर्फ नहीं जुड़ी हुई है। यह आपसे जुड़ी हुई है। हमसे जुड़ी हुई ह
Begusarai Gang Rape: 16 दिसंबर 2012 की रात को जिस तरह से दिल्ली में 'निर्भया' के साथ दरिंदगी हुई थी, ठीक उसी तरह 11 जून की रात को बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ हैवानियत को अंजाम दिया गया. महिला के साथ तीन महीने पहले भी दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया गया था. उस वक्त महिला किसी तरह से बच गई थी.
बिहार पुलिस ने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी को मानकों के अनुसार सुरक्षा दी गई है. प्रदेश पुलिस ने दोनों नेताओं को दी गई सुरक्षा का पूरा विवरण बताया है.
Begusarai Accident: दुर्घटना में शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों में मधेपुरा जिले के रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान, बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार, आरार थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर और चालक नीरज कुमार शामिल हैं. घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित एनएच-31 की है.
Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना क्षेत्र में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है. इस हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.