Bihar Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार की 8 सीटों पर होगा महासंग्राम, देखें किस सीट पर किसके बीच होगी टक्कर?
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2260124

Bihar Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार की 8 सीटों पर होगा महासंग्राम, देखें किस सीट पर किसके बीच होगी टक्कर?

Lok Sabha Election Sixth Phase: छठे चरण की 8 लोकसभा सीटों पर कुल 86 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इनमें 78 पुरुष और सिर्फ 8 महिला प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रही हैं. 

लोकसभा चुनाव 2024

Bihar Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए आज (गुरुवार, 23 मई) की शाम 6 बजे से चुनावी शोर थम जाएगा. इस चरण में 25 मई को मतदान होना है. इस चरण में बिहार की आठ सीटों पर वोट डाले जाएंगे. छठे चरण में बिहार की जिन 8 सीटों पर चुनाव होना है, उनमें- वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, वैशाली, शिवहर और महाराजगंज शामिल हैं. इन 8 लोकसभा सीटों पर कुल 86 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इनमें 78 पुरुष और सिर्फ 8 महिला प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रही हैं. इन 86 प्रत्याशियों में से 23 प्रत्याशी बड़ी पार्टियों से ताल ठोंक रहे हैं, जबकि बाकी बचे 35 प्रत्याशी निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे हैं. बता दें कि बिहार की कुल 40 सीटों में से अब तक 24 सीटों पर मतदान हो चुका है. 

किस सीट पर किसके बीच होगा मुकाबला?

लोकसभा सीट एनडीए महागठबंधन
वाल्मिकी नगर सुनील कुमार पिंटू (जेडीयू) दीपक यादव (राजद)
पश्चिम चंपारण डॉ. संजय जायसवाल (बीजेपी) मदन मोहन तिवारी (कांग्रेस)
पूर्वी चंपारण राधा मोहन सिंह (बीजेपी) राजेश कुशवाहा (वीआईपी)
शिवहर लवली आनंद (जेडीयू) रितु जायसवाल (राजद)
वैशाली वीणा देवी (लोजपा-रामविलास) विजय शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला (कांग्रेस)
गोपालगंज आलोक सुमन (जेडीयू) चंचल पासवान (वीआईपी)
महाराजगंज जनार्दन सिंह सिग्रीवाल (बीजेपी) आकाश प्रसाद सिंह (कांग्रेस)
सीवान विजय लक्ष्मी कुशवाहा (जेडीयू) अवध बिहारी चौधरी (राजद)

 

पिछले चुनाव के परिणाम पर नजर

 

लोकसभा सीट विजेता हार अंतर
वाल्मिकी नगर स्व. बैद्यनाथ महतो (जेडीयू) शाश्वत केदार (कांग्रेस) 3,54,616
पश्चिम चंपारण डॉ. संजय जायसवाल (बीजेपी) बृजेश कुशवाहा (रालोसपा) 2,93,906
पूर्वी चंपारण राधा मोहन सिंह (बीजेपी) आकाश कुमार सिंह (राजद) 2,93,648
शिवहर रमा देवी (बीजेपी) सैय्यद फैसल अली (राजद) 3,40,360
वैशाली वीणा देवी (लोजपा) रघुवंश प्रसाद सिंह (राजद) 2,34,584
गोपालगंज आलोक कुमार सुमन (जेडीयू) सुरेंद्र राम (राजद) 2,86,434
महाराजगंज जनार्दन सिंह सिग्रीवाल (बीजेपी) रणधीर कुमार सिंह (राजद) 2,30,772
सीवान कविता सिंह (जेडीयू) हिना शहाब (राजद) 1,16,958

 

ये भी पढ़ें- तेजस्वी ने इस मामले में मारी डबल सेचुरी, मुकेश सहनी ने हेलीकॉप्टर में कटवाया केक

ये भी पढ़ें- पवन सिंह को लेकर मुकेश सहनी का बड़ा खुलासा, बोले- BJP ने कुशवाहा को किनारे लगा दिया

Trending news