चौंक गए क्या? इलेक्शन ड्यूटी में लगे महेंद्र सिंह धोनी को देखकर...
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1194040

चौंक गए क्या? इलेक्शन ड्यूटी में लगे महेंद्र सिंह धोनी को देखकर...

इससे पहले कि आप यह मान लें कि महेंद्र सिंह धोनी को ही इलेक्शन ड्यूटी में लगाया गया है तो जरा रूकिए और इस वायरल तस्वीर को गौर से देखिए. आपको इसके बाद पूरी स्थिति समझ में आ जाएगी. क्योंकि क्रिकेट के राजकुमार इलेक्शन ड्यूटी में नहीं लगे हुए हैं बल्कि धोनी के हूबहू शक्ल का यह शख्स विवेक कुमार है जो सीसीएल के एक डिपार्टमेंट में असिस्टेंट मैनेजर है.

(धोनी का हमशक्ल)

रांचीः झारखंड में पंचायती चुनाव की प्रक्रिया जारी है. जिन क्षेत्रों में मतदान हो गया है वहां मतगणना की प्रक्रिया भी चल रही है. ऐसे में अगर हम आपको कहें की भारतीय टीम के सबसे सफलतम कप्तान और रांची के राजकुमार झारखंड में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए इलेक्शन ड्यूटी में लगे हुए हैं तो आप चौक जायेंगे, है ना? 

लेकिन आपको चौंकने की जरूरत नहीं हैं. हम आपके साथ एक ऐसी तस्वीर साझा कर रहे हैं जिसमें धोनी का हमशक्ल मतदान के पूर्व की तैयारी में जुटे दिखाई दे रहे हैं. यह तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी इलेक्शन ड्यूटी करते  नजर आ रहे हैं?

ये भी पढ़ें- पटना के बाजार में मंहगा बिक रहा आम, आम आदमी का मन हो रहा खट्टा

धोनी नहीं उनके हमशक्ल कर रहे हैं ड्यूटी
इससे पहले कि आप यह मान लें कि महेंद्र सिंह धोनी को ही इलेक्शन ड्यूटी में लगाया गया है तो जरा रूकिए और इस वायरल तस्वीर को गौर से देखिए. आपको इसके बाद पूरी स्थिति समझ में आ जाएगी. क्योंकि क्रिकेट के राजकुमार इलेक्शन ड्यूटी में नहीं लगे हुए हैं बल्कि धोनी के हूबहू शक्ल का यह शख्स विवेक कुमार है जो सीसीएल के एक डिपार्टमेंट में असिस्टेंट मैनेजर है. वह चुनाव ड्यूटी में लगा हुआ है और मतगणना केंद्र पर ड्यूटी कर रहा है. 

दरअसल झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चल रहे हैं और कल यानी 24 मई को पंचायत चुनाव का तीसरा चरण के लिए मतदान होना है. उससे पहले विवेक कुमार को इलेक्शन ड्यूटी मिली है और इन्हें देखकर सभी चौंक जा रहे हैं कि मानो महेंद्र सिंह धोनी उनके बीच चुनाव ड्यूटी करने पहुंचे. विवेक कुमार इन तस्वीरों में एकदम महेद्र सिंह धोनी की तरह दिख रहे हैं और वह मतदान केंद्र पर जाने के पूर्व की तैयारी में व्यस्त हैं. 

(इनपुट-कामरान जलीली)

Trending news