Jharkhand Weather: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, अगले 24 घंटों में इन जिलो में हो सकती है बारिश
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1193899

Jharkhand Weather: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, अगले 24 घंटों में इन जिलो में हो सकती है बारिश

शनिवार और रविवार के दिन बारिश के बाद राज्य के ज्यादातर इलाकों में बारिश के कारण तापमान में कमी आई है. रविवार के दिन रांची और उसके आसपास के जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलती रही है. जिसके चलते रांची के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

(फाइल फोटो)

Ranchi: शनिवार और रविवार के दिन बारिश के बाद राज्य के ज्यादातर इलाकों में बारिश के कारण तापमान में कमी आई है. रविवार के दिन रांची और उसके आसपास के जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलती रही है. जिसके चलते रांची के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. रांची में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जो कि पिछले तीन महीनों में सबसे कम देखने को मिला है. बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है. 

कई इलाकों में हुई बारिश 

पिछले दो दिनों में झारखंड के कई इलाकों में बारिश हुई है जिसमें से लोहरदगा में 21.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है. बारिश के बाद भी डाल्टेनगंज में 42.8 सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है. पिछले एक सप्ताह से राज्य के कई जिलों में तापमान में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. उत्तर- पूर्वी और मध्य क्षेत्र में देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहेबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और धनबाद, रांची समेत बारिश देखने को मिली. 

वहीं, दूसरी तरफ राज्य के बाकी के इलाकों में तापमान चढ़ा रहा है. मौसम विभाग ने रविवार को रिपोर्ट जारी की गई है कि अगले दो दिनों के अंदर झारखंड के ज्यादा तर इलाकों में बारिश हो सकती है. बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी. 

26 मई तक हो सकती है बारिश 

मौसम विभाग के वरिष्ठ विज्ञानी अभिषेक आनंद का कहना है कि उत्तर पश्चिमी इलाकों में जिसमें पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लोतेहार  और लोहरदगा के अलावा पूर्वी और पश्चिम के इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है. अनुमान लगाया जा रहा है कि 26 मई तक आसमान में बादल रहने के साथ, बिदली गिरने के भी आसार हैं जिसको लेकर मौसम विभाग के द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही राज्य के कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 

लोहदगा में 21.8 मिमी बारिश दर्ज की गई

रिपोर्ट के अनुसार इस बार झारखंड में मानसून ने 10 दिन पहले ही दस्तक दे दी है.  पिछले दो दिनों में राज्य के कई इलाकों में बारिश हुई है. जिसमें लोहदगा में 21.8 मिमी, ओरमांझी में 16.8 मिमी, लातेहार में 15.2 मिमी, जगन्नाथपुर में 15 मिमी, रांची में 14.9 मिमी, नीमडीह में 14 मिमी, बारिश दर्ज की गई है. 

तापमान में आई गिरावट

बारिश के बाद राजधानी समेत कई इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है. रांची में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा है. जमेशदपुर का सबसे अधिक तापमान 41.5 डिग्री रहा और न्यूनतम 24.2 रहा. इसके अलावा डाल्टेनगंज में 42.8 अधिकतम तापमान और 27.5 न्यूनतम डिग्री तापमान रहा है. वहीं बोकारों में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया है.  

इसके अलावा चाईबासा का अधिकतम 42 जबकि न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस, देवघर का अधिकतम 36.3 डिग्री जबकि न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस, गोड्डा का अधिकतम 33.8 डिग्री जबकि न्यूनतम 22.1 डिग्री सेल्सियस, साहेबगंज का अधिकतम 30.9 डिग्री जबकि न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ का अधिकतम 41.7 डिग्री जबकि न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस, गिरिडीह का अधिकतम 36.1 डिग्री जबकि न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़िये: Bihar Weather: बिहार के कई इलाकों में तापमान में आई गिरावट, भारी बारिश के लिए अलर्ट हुआ जारी

[1:42 PM, 5/23/2022] Kajal Zee Digital Bihar: Vikas sir aaye h!?

Trending news