Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar490889

रांची : शराब की लत के कारण हुआ बीमार, पेड़ से लटककर की आत्महत्या

परिजन बताते हैं कि मृतक को शराब की लत लग गई थी, जिसकी वजह से उसके पेट में बहुत ज्यादा दर्द होने लगा. 

शराब की लत में गई जान.
शराब की लत में गई जान.

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एक किराए के मकान में रहने वाले 55 वर्षीय राजेंद्र राम को शराब की ऐसी लत लगी की उन्होंने दुनिया को ही अलविदा कह दिया. बरियातू थाना अंतर्गत डॉक्टर्स कॉलोनी से आज पुलिस को किसी का शव पेड़ पर लटके होने की सूचना मिली. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

परिजन बताते हैं कि मृतक को शराब की लत लग गई थी, जिसकी वजह से उसके पेट में बहुत ज्यादा दर्द होने लगा. इलाज के बावजूद भी दर्द खत्म नहीं हुआ. वहीं, कल (शनिवार को) देर रात एक बार फिर मृतक के पेट में दर्द उठा. दर्द के कारण जब वह कराह रहा था तो उसकी अपने परिवार के लोगों के साथ कहासुनी हो गई. 

कहा जा रह है कि परिजनों के साथ हुई कहासुनी से तंग आकर उसने मौत को गले लगाने का फैसला किया और पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि शराब का लगातार सेवन करने के कारण मृतक के पेट में लगातार दर्द रहता था. लगातार बढ़ते पेट दर्द से परेशान होकर राजेंद्र राम ने आत्महत्या कर ली. उनसे इस फैसले से उसने खुद को तो दर्द से निजात दिला दी, लेकिन पूरे परिवार को जिंदगी भर का दर्द दे गए.

TAGS