Chandrayaan 3 Message: हेलो इंडिया, मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया, चंद्रयान 3 ने वैज्ञानिकों को भेजा पहला संदेश
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1838404

Chandrayaan 3 Message: हेलो इंडिया, मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया, चंद्रयान 3 ने वैज्ञानिकों को भेजा पहला संदेश

Chandrayaan 3 Message:  दिन: 23 अगस्त, समय: 6.04 बजे, जैसे ही चंद्रयान ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर फतह किया, भारत और भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया.

Chandrayaan 3 Message: हेलो इंडिया, मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया, चंद्रयान 3 ने वैज्ञानिकों को भेजा पहला संदेश

पटना: Chandrayaan 3 Message:  दिन: 23 अगस्त, समय: 6.04 बजे, जैसे ही चंद्रयान ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर फतह किया, भारत और भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया. भारत के प्रधानमंत्री ने दक्षिण अफ्रीका से ही एक तरह से देशवासियों को संबोधित किया और वैज्ञानिकों के अलावा 140 करोड़ भारतीयों को शुभकामनाएं दीं. लैंड करने के कुछ ही देर बाद चंद्रयान 3 ने अपना पहला संदेश भेजकर कहा कि वह अपनी मंजिल पर पहुंच गया है. चंद्रयान 3 ने भारत को बधाई भी दी. चंद्रयान-3 मिशन ने चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट-लैंडिंग की स्मृति में अपना पहला संदेश भेजा, "भारत, मैं अपनी मंजिल तक पहुंच गया और आप भी."

चंद्रयान-3 ने विक्रम नामक एक लैंडर और प्रज्ञान नामक रोवर को चंद्रमा के दक्षिणी क्षेत्र में सफलतापूर्वक पहुंचाया है. यह ऐतिहासिक घटना बुधवार को लगभग शाम 6:04 बजे (IST) घटी. इन दो स्वचालित अंतरिक्ष यान की निर्बाध लैंडिंग के साथ, भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया. इससे पहले इस क्षेत्र में दुनिया का कोई भी देश नहीं पहुंच पाया है. दूसरी ओर, चांद पर पहुंचने वाला भारत चौथा देश बन गया है.

भारतीय चंद्रयान 3 की सफलता इस लिहाज से भी बड़ी है, क्योंकि हाल ही में रूस का मिशन मून लूना 25 फेल हो गया था. चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद, जोहान्सबर्ग से इसरो वैज्ञानिकों को वर्चुअली संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत ने "पृथ्वी पर एक संकल्प लिया और चंद्रमा पर इसे पूरा किया". पीएम मोदी ने कहा, यह हमेशा के लिए संजोने का क्षण है.

पीएम मोदी ने कहा, "भारत का सफल चंद्रमा मिशन अकेले भारत का नहीं है... एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य का हमारा दृष्टिकोण दुनिया भर में गूंज रहा है... चंद्रमा मिशन उसी मानव-केंद्रित दृष्टिकोण पर आधारित है. इसलिए, यह सफलता सभी की है.

ये भी पढ़ें- Chandrayaan 3 Success: कट्टर दुश्मन पाकिस्तान के नेता भी हुए इसरो के दीवाने, फवाद चौधरी ने तो बोल दी ये बड़ी बात

Trending news