Teachers Day Wishes 2023: अपने टीचर्स को इन शायरी को स्टेट्स पर लगाकर दें शुभकामनाएं, ऐसे करें विश
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1854921

Teachers Day Wishes 2023: अपने टीचर्स को इन शायरी को स्टेट्स पर लगाकर दें शुभकामनाएं, ऐसे करें विश

Happy Teachers Day Wishes 2023: गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः. गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः.. गुरु ब्रह्मा हैं, गुरु विष्णु हैं, गुरु ही शंकर हैं. गुरु ही साक्षात् परब्रह्म हैं, उन सद्गुरु को मेरा प्रणाम. शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

Teachers Day Wishes 2023: अपने टीचर्स को इन शायरी को स्टेट्स पर लगाकर दें शुभकामनाएं, ऐसे करें विश

Happy Teachers Day Wishes 2023: पूरे देश में कल धूमधाम से शिक्षक दिवस (Teachers Day 2023) मनाया जाएगा. देश के प्रथम उप राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद रखने के लिए हर साल शिक्षक दिवस मनाया जाता है. इस दिन को हर साल 5 सितम्बर को मनाया जाता है. बता दें कि भारतीय संस्कृति में गुरु- शिष्य के रिश्ते का एक अलग ही महत्व है. शिक्षकों को सम्मान देने के लिए शिक्षक दिवस को मनाया जाता है. शिक्षक दिवस के मौके को खास बनाने के लिए आप भी अपने शिक्षकों को यहां दी गई शायरी भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं-

1. गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः
गुरुर्देवो महेश्वरः.
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म
तस्मै श्री गुरवे नमः..
गुरु ब्रह्मा हैं, गुरु विष्णु हैं, गुरु ही शंकर हैं.
गुरु ही साक्षात् परब्रह्म हैं, उन सद्गुरु को मेरा प्रणाम.
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

2. जो हमें इंसान बनाएं, 
करवाते हैं सही-गलत की पहचान, 
भविष्य के निर्माता को शत-शत नमन. 
आपको शिक्षक दिवस पर ढेरों शुभकामनाएं!

3. ज्ञान का भण्डार है गुरुदेव, 
भविष्य के लिए करते हैं तैयार. 
उन गुरुओं के आभारी हम करते हैं अपार सम्मान. 
शिक्षक दिवस की ढेरों शुभकामनाएं!

4. गुरु तेरे उपकार का,
कैसे चुकाऊं मैं मोल,
लाख कीमती धन भला,
गुरु हैं मेरे अनमोल
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

5. नहीं हैं शब्द कैसे करूं धन्यवाद,
बस चाहिए हर पल आप सबका आशीर्वाद.
हूं जहां आज मैं उसमें है बड़ा योगदान,
आप सबका जिन्होंने दिया मुझे इतना ज्ञान.

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

6. जिसे देता है हर व्यक्ति सम्मान, 
जो करता है वीरों का निर्माण. 
जो बनाता है इंसान को इंसान, 
ऐसे गुरु को हम करते हैं प्रणाम. 
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!

7. माता देती है जीवन, 
पिता देते हैं सुरक्षा पर 
शिक्षक सिखाता है जीना, 
जीवन एक सच्चा. 
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!

8. गुमनामी के अंधेरे में था, पहचान बना दिया
दुनिया के गम से मुझे, अनजान बना दिया
उनकी ऐसी कृपा हुई
गुरु ने मुझे एक अच्छा इंसान बना दिया!
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

9. अक्षर-अक्षर हमें सिखाते
शब्द-शब्द का अर्थ बताते
कभी प्यार से कभी डांट से
​जीवन जीना हमें सिखाते!
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

10.क्या दूं गुरु-दक्षिणा 
मन ही मन मैं सोचूं, 
चुका न पाऊं ऋण मैं 
अगर जीवन भी अपना दे दूं. 
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!

 

Trending news