Tulsi Vivah 2023 Wishes: तुलसी विवाह पर अपने परिजनों को यहां से भेजें शुभकामना संदेश
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1974242

Tulsi Vivah 2023 Wishes: तुलसी विवाह पर अपने परिजनों को यहां से भेजें शुभकामना संदेश

Tulsi Vivah 2023: हर साल तुलसी विवाह का पावन पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन मनाया जाता है. 

Tulsi Vivah 2023 Wishes: तुलसी विवाह पर अपने परिजनों को यहां से भेजें शुभकामना संदेश

Tulsi Vivah Wishes 2023: हर साल तुलसी विवाह का पावन पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन मनाया जाता है. कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति एकादशी के दिन तुलसी जी का विवाह भगवान श्री हरि विष्णु के साथ पूरी श्रद्धा के साथ कराता है. वह सभी पापों से मुक्त हो जाता है. ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों की शादी तय होने में अड़चने आ रही हैं. अगर वो तुलसी विवाह करा दें तो सभी बाधाएं दूर हो जाती है. इस खास पर्व पर आप अपने परिजनों, रिश्तेंदारों को खुबसूरत सन्देश संदेश भेजकर बधाई दें सकते हैं. 

1.तुलसी का श्रृंगार करो
शालिग्राम का ध्यान करो
ऐसी जोड़ी कहां मिलेगी
आओ कन्यादान करो

2. गन्ने के मंडप सजाएंगे हम,
विष्णु-तुलसी का विवाह रचाएंगे हम,
आप भी होना खुशियों में शामिल,
तुलसी का विवाह मिलकर कराएंगे हम,
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं

3. जिस आंगन में तुलसी मां विराजमान है, 
वह घर स्वर्ग समान है.  
सुख और संपदा का आगम होगा,
जब शालिग्राम और मां तुलसी का मिलन होगा.
तुलसी विवाह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

4. सबसे सुंदर वो नजारा होगा, 
दीवारों पर दीयों की माला होगी, 
हर आंगन में तुलसी मां विराजेगी 
मां तुलसी का विवाह होगा
शुभ तुलसी विवाह

5. तुलसी संग शालिग्राम ब्याहे, 
सज गई उनकी जोड़ी, 
तुलसी विवाह संग लगन शुरू हुए, 
जल्दी ले के आओ पिया डोली
शुभ तुलसी विवाह 2023

6. उठो देव हमारे, 
उठो इष्ट हमारे, 
खुशियों से आंगन भर दो, 
जितने मित्र-गण रहे सुख-दुख में सहारे, 
सभी को देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामना

7. सबसे सुंदर वो नजारा होगा,
दिवार पे दीयों का माला होगा
हर आंगन में तुलसी मां विराजेंगी और
आपके लिए पहला विश हमारा होगा
एकादशी 2022 की शुभकामनाएं

8. तुलसी विवाह का शुभ अवसर है, 
मेरी कामना है कि आप देवी तुलसी और 
श्री विष्णु का दिव्य विवाह देखें. 
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं!

9. तुलसी विवाह के पवित्र दिन पर देवी तुलसी और 
श्री विष्णु की कृपा आप पर बनी रहे
सुखी और आनंदमय तुलसी विवाह की शुभकामनाएं.

10. आपकी जोड़ी सलामत रहे, 
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें- Dev Uthani Ekadashi 2023 Wishes: देवउठनी एकादशी पर अपने परिजनों को यहां से भेजें शुभकामना संदेश

Trending news