Jharkhand Chunav Unique Facts: 24 साल के झारखंड में अब तक 13 मुख्यमंत्री, केवल एक ने पूरा किया कार्यकाल
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2473501

Jharkhand Chunav Unique Facts: 24 साल के झारखंड में अब तक 13 मुख्यमंत्री, केवल एक ने पूरा किया कार्यकाल

Jharkhand Election Unique Facts: खनिज संपदाओं से भरपूर झारखंड ज्यादातर राजनीतिक अस्थिरता का शिकार रहा है. इसलिए जिस सोच के साथ झारखंड की स्थापना की गई, वो सोच अभी अपने मुकाम तक नहीं पहुंची है. राजनीतिक अस्थिरता के अभाव में ठोस नीतियां नहीं बन पातीं और विकास की रोशनी लोगों तक नहीं पहुंच पातीं.  

24 साल के झारखंड में अब तक 13 मुख्यमंत्री शपथ ले चुके हैं
Jharkhand Election Unique Facts: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान करने जा रहा है. इसके साथ ही राज्य में चुनावी बिगुल बज जाएगा और फिर प्रत्याशियों की दावेदारी, उनका चयन, ऐलान, नामांकन, नाम वापसी और फिर चुनाव प्रचार के बाद मतदान का दिन आ जाएगा. फिर मतगणना होगी और फिर नई सरकार चुनकर आ जाएगी. इसी साल नवंबर 15 को झारखंड 24 साल का हो जाएगा पर दिक्कत की बात यह है कि महज 24 साल में झारखंड अब तक 13 मुख्यमंत्रियों को देख चुका है. अब जो चुनाव होगा, उसके बाद 14वें मुख्यमंत्री चुने जाएंगे. इस तरह एक मुख्यमंत्री को औसत 2 साल से भी कम का समय मिलता है. ऐसे में झारखंड राजनीतिक रूप से ज्यादातर अस्थिरता ही झेलता आ रहा है.
 
15 नवंबर, 2000 को बिहार के विभाजन के बाद झारखंड को अलग राज्य बनाया गया था. इस तरह बिहार के दक्षिणी हिस्से पूरी तरह अलग हो गए. 2000 ई. में चुने गए प्रतिनिधियों से ही झारखंड विधानसभा का गठन किया गया था. इसके लिए अलग से चुनाव नहीं कराए गए थे.
 
राज्य की स्थापना के 7 दिन बाद 22 नवंबर, 2000 को झारखंड विधानसभा गठित की गई थी. तब विधानसभा के पहले अध्यक्ष के रूप में इंदर सिंह नामधारी ने शपथ ली थी. झारखंड में पहला विधानसभा चुनाव 2005 में कराया गया था. 
 
 
झारखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची
1. बाबूलाल मरांडी 15 नवम्बर 2000 18 मार्च 2003 भाजपा
2. अर्जुन मुंडा 18 मार्च 2003 2 मार्च 2005 भाजपा
3. शिबू सोरेन 2 मार्च 2005 12 मार्च 2005 झामुमो
4. अर्जुन मुंडा 12 मार्च 2005 18 सितंबर 2006 भाजपा
5. मधु कोडा 18 सितंबर 2006 28 अगस्त 2008 निर्दलीय
6. शिबू सोरेन 28 अगस्त 2008 18 जनवरी 2009 झामुमो
राष्ट्रपति शासन 19 जनवरी 2009 29 दिसम्बर 2009
7. शिबू सोरेन 30 दिसम्बर 2009 31 मई 2010 झामुमो
राष्ट्रपति शासन 1 जून 2010 10 सितम्बर 2010
8. अर्जुन मुंडा 11 सितम्बर 2010 18 जनवरी 2013 भाजपा
राष्ट्रपति शासन 18 जनवरी 2013 13 जुलाई 2013
9. हेमंत सोरेन 13 जुलाई 2013 23 दिसम्बर 2014 झामुमो
10. रघुवर दास 28 दिसम्बर 2014 28 दिसम्बर 2019 भाजपा
11. हेमंत सोरेन 29 दिसम्बर 2019 31 जनवरी 2024 झामुमो
12. चंपई सोरेन 2 फरवरी 2024 3 जुलाई 2024 झामुमो
13. हेमंत सोरेन 4 जुलाई 2024 पदस्थ झामुमो
 
झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें  Jharkhand News in Hindi और पाएं Jharkhand latest news in hindi  हर पल की जानकारी । झारखंड की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news