Nalanda Stampede: नालंदा में शीतला माता मंदिर में मची भगदड़ में 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. घटना के बाद पुलिस के तमाम सीनियर अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की. इस घटना को लेकर नालंदा के एसपी भारत सोनी कहा कि बहुत सारी महिलाएं माता के दर्शन करने के लिए आई थीं. वे नहाकर गीले-कपड़ों में ही कतार में लगी थी. गर्मी के कारण वे डिहाइड्रेशन का शिकार हो गईं और गिरने लगीं. इसी से भगदड़ मच गई.
Nalanda lynching case: नालंदा के मोरातालाब गांव में तीन साल पुराने रास्ते विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां पांच लोगों ने मिलकर पवन पासवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में जांच व छापेमारी जारी है.
Bihar Chunav 2025: नालंदा में ईवीएम की सुरक्षा पर हंगामा देखने को मिला. इस्लामपुर विधानसभा के आरजेडी प्रत्याशी राकेश रौशन ने ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे आधे घंटे बंद रहना राजनीतिक साजिश का हिस्सा है.
Indian History: नालंदा जहां ज्ञान ने जन्म लिया, प्राचीन विश्वविद्यालय से आधुनिक साहित्यिक राजधानी तक की यह यात्रा आज भी इतिहास, संस्कृति और विचारों की धड़कन को जीवित रखती है.
इस सर्दी अगर आप किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां इतिहास, संस्कृति और आत्मिक शांति का संगम हो, तो नालंदा आपके ट्रैवल लिस्ट में जरूर होना चाहिए. जानिए क्यों यह जगह इस विंटर सबसे खास डेस्टिनेशन बन सकती है.
Karwa Chauth 2025: बिहार के नालंदा में महिलाओं ने बड़े ही धूम-धाम से करवाचौथ का व्रत मनाया. चांद के निकलते ही महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा की और फिर अपना व्रत तोड़ा. इसके लिए महिलाओं ने सुबह से ही निर्जला व्रत किया था, फिर शाम में सोलह श्रृगांर और पूजा की थाल सजाकर तैयार हुईं थीं.
Nalanda Crime News: नालंदा में रुपए के लेन देन के विवाद को लेकर पति ने पत्नी को गोली मार दी. गोली लगने से मौके पर महिला की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. परवलपुर थाना क्षेत्र के मिल्कीपर की घटना है.
Bimbisara treasure: ऐसा माना जाता है कि बिम्बिसार का खजाना बिहार के सोन भंडार गुफाओं में छिपा हुआ है, जो राजगीर में वैभार पहाड़ियों के तल पर स्थित है.
Rajgir Railway Station: बख्तियारपुर से तिलैया तक 98 किलोमीटर लंबे रेलखंड को रेलवे ने दोहरीकरण का सौगात दिया है. इस परियोजना को पूरा करने के लिए रेलवे ने 2400 करोड़ रुपये की लागत को स्वीकृत प्रदान कर दी है.
Nalanda Crime News: मृतका के भाई ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दो लाख रुपये और सोने की चेन मांग रहे थे. डिमांड पूरी नहीं करने पर ससुरालवालों ने बहन की हत्या कर दी. हालांकि, पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है.
Nalanda Crime News: अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
Nalanda News: डुमरावां गांव के निवासी अनिल पासवान के दादा ने इस मस्जिद की हिफाजत की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली थी. उनके निधन के बाद, अनिल पासवान ने इस काम को जारी रखा. यह तस्वीर उन लोगों के लिए एक उदाहरण है जो समाज में सौहार्द और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने का काम करते हैं.
Nalanda News: मुखिया ने आवास सहायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे लाभार्थियों से रिश्वत मांगते हैं. रिश्वत नहीं देने पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन स्वीकृत नहीं करते हैं.
Bihar: नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित बासवन बिगहा गांव में तैयार की जाने वाली बावन बूटी शांति और सद्भावना का संदेश देती है. यह साड़ी देश और विदेश में बेहद मशहूर है. फिर भी इसे बुनने वालों को शिकायत है कि इसे वो मान नहीं मिल रहा जिसकी यह हकदार है.
World Ability Para Youth Games: बिहार की नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड की गोल्डी कुमारी ने थाईलैंड में आयोजित विश्व एबिलिटी पारा यूथ गेम में वह शॉर्ट पुट में एक स्वर्ण पदक, भाला फेंक में एक कांस्य और डिस्कस थ्रो में एक कांस्य पदक जीतकर बिहार का नाम रौशन किया.
Nalanda News: इस घटना में कुल चार लोग जख्मी हुए हैं. घटना के पीछे रंगदारी और पूर्व में हुए केस की बात सामने आ रही है.
Bihar News: राजगीर गर्म पानी के झरनों के लिए मशहूर है. सर्दी के मौसम में यहां पर पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है. प्रसिद्ध तालाबों में सुबह से ही स्नान करने वाले लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है
Nalanda Mysterious Gold Cave: राजगीर के सोन भंडार का रहस्य. शंख लिपि में लिखा हुआ आज तक नहीं किसी ने पढ़ सका. सोने का खजाना छिपे होने का इतिहास. पर्यटकों के लिए रहस्य बना सोन भंडार.
Nalanda News: अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में ठंड के दस्तक देते ही देश और विदेश से आने वाले सैलानियों का आना शुरू हो चुका है. दरअसल, राजगीर स्थित गरम कुंड का अपना प्राचीन महत्व है. यहां 22 कुंड और 52 धाराएं हैं.
Nalanda News: पुलिस के मुताबिक, अवैध संबंध के कारण सन्नी की हत्या की गई थी. वह महिला को ब्लैकमेल भी कर रहा था.
Nalanda News: महिला ने अपने पति पर अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया है. वहीं पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का ही गांव के एक युवक से अवैध संबंध चल रहा है.
Nalanda News: पीड़ित परिवार ने मेघी नगमा पंचायत के मुखिया और पूर्व पैक्स अध्यक्ष पर जानलेवा हमला कराने का आरोप लगाया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.