Ravi Shankar Prasad Speech: राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इनको बेसिक समझदारी भी नहीं है. ये कहते हैं कि जलेबी की फैक्ट्री की बात होती है. ऐसा भी होता है क्या? राहुल गांधी जी मेरे साथ चलें. मैं उनको दिखाउंगा कि जलेबी बनती कैसे है.
पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गयाजी में किया पिंडदान. अटल बिहारी वाजपेयी और जेपी के लिए भी किया तर्पण. शहीदों के लिए विशेष आयोजन की मांग.
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत में मंगलवार को पहले रोडशो का किया गया और उसके बाद पटना के मिलर स्कूल में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, भाजपा की 16 प्रदेशों में सरकार है. केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या जोड़ दें तो 21 प्रदेशों में इसकी अपनी सरकार है. 22वां राज्य भाजपा से जल्द जुड़ने वाला है, जहां अगले साल चुनाव होने वाले हैं. केंद्र में सरकार चला रही है.
Bihar Politics: बिहार विधान सभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय मां को लेकर बनाए गए AI वीडियो ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है. भाजपा ने इसे महिलाओं मां और गरीबों का अपमान बताया है, जबकि कांग्रेस ने इसे गलत ढंग से पेश किए जाने की बात कही.
Bihar Politics: केरला कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बिहार में सियासी घमासान मचा हुआ है. भाजपा के सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ऐसी पोस्ट बिहार के जनता के लिए घोर अपमान है. वहीं भाजपा नेता संजय मयूख ने भी राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखी प्रतिक्रिया दी.
पटना में भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद और डॉ. संजय जयसवाल ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां पर की गई अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा की और कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव झूठ और फरेब की राजनीति कर रहे हैं.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च किया था, जिसे समझाने के लिए सांसदों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को दुनिया भर में भेजा गया. पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक ऐसे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यूरोप में किया. उन्होंने बताया कि फ्रांस, डेनमार्क और लंदन सहित सभी देशों ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की और इसे एक वैश्विक कैंसर बताया.
Ravi Shankar Prasad Delegation: बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने लंदन में बाबा साहेब के नेतृत्व और दूरदर्शिता का स्मरण करते हुए कहा कि पाकिस्तान द्वारा समर्थित और निर्देशित आतंकवाद का सबसे जघन्य उदाहरण 26 नवंबर 2008 को मुंबई में देखने को मिला था. यह वह दिन था जब हमने 1949 में बाबा साहेब अंबेडकर के नेतृत्व में तैयार संविधान को अपनाया था.
Ravi Shankar Prasad News: रविशंकर प्रसाद ने लालू यादव का जिक्र करते हुए उनके उस बयान को भी कोट किया जब लालू यादव ने वक्फ बोर्ड के खिलाफ कड़ा बिल लाने की बात कही थी.
Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के बाद अब बीजेपी के सीनियर नेता और पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद के पैर छूने की कोशिश की. हालांकि, वहां मौजूद जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने मुख्यमंत्री को संभाल लिया.
Ravi Shankar Prasad News: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है. राहुल गांधी ने हाल ही में 'भारतीय राज्यों' से लड़ाई लड़ने का बयान दिया था.
Ravi Shankar Prasad News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब सीट से बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बीजेपी राहुल गांधी में इतना भी संस्कार नहीं है कि अगर उनसे गलती हो गई है तो वह माफी मांगे.
Ravi Shankar Prasad On Article 370: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के विधायक वहीद पारा ने केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के विरोध में प्रस्ताव पेश किया. इस पर विधानसभा में हंगामा हो गया. भाजपा सदस्यों ने इस प्रस्ताव का जमकर विरोध किया. पार्टी के कद्दावर नेता रविशंकर प्रसाद ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 अब इतिहास हो गया है. देखें वीडियो.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने नेताओं को वही गारंटी देने की नसीहत दी जिन्हें पूरा किया जा सके. लेकिन खड़गे के इसी बयान को बनाकर अब बीजेपी ने कांग्रेस को घएरना शुरू कर दिया है. रविशंकर प्रसाद से लेकर PM मोदी तक ने कांग्रेस पर वार किया है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दो दिन बाद इस्तीफा देने पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद और जदयू सांसद संजय झा ने सवाल उठाए. रविशंकर प्रसाद ने कहा, "पहले इस्तीफा क्यों नहीं दिया? लालू यादव और हेमंत सोरेन जैसे नेताओं ने जेल जाने पर पद छोड़ दिया था, केजरीवाल को क्या डर था?" संजय झा ने कहा, "केजरीवाल का केस अभी खत्म नहीं हुआ, उन्हें पहले ही इस्तीफा देना चाहिए था." दोनों नेताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ केजरीवाल के रुख पर सवाल उठाए.
Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे को लेकर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह कश्मीर के बदले हुए चेहरे और सुंदर चित्र का विवरण है.
Rahul Gandhi के अमेरिका में दए जा रहे बयानों के बीच BJP सांसद रविशंकर प्रसाद की प्रतिक्रिया सामने आई है... रविशंकर प्रसाद ने कहा, "राहुल गांधी संविधान लेकर यहां घूमते थे, संविधान कितना समझते थे इस पर चर्चा हो सकती है... संविधान को बचाने की दुहाई और दावा करने वाले राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा है कि हम आरक्षण खत्म कर देंगे जब स्थितियां बनेगी। उनके दिल में जो आरक्षण के प्रति पूर्वाग्रह है वो सामने आ गया है।
Bihar Opposition Protest: बिहार में बढ़ते आपराधिक मामलों ने राजनीतिक महारधियों के बीच एक अलग ही जंग छेड़ दी है. पक्ष-विपक्ष आमने-सामने हैं. तो वहीं दोनों ओर से जुबानी जंग इतनी तेज हो गई है कि वार-पलटवार थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में राजनीतिक उठापटक के बीच आज बिहार में विपक्ष द्वारा बढ़ते अपराध को लेकर प्रतिरोध मार्च निकाला गया. जिसपर बीजेपी के दिग्गज नेता रविशंकर प्रसाद ने करारा प्रहार किया है. दरअसल, मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता इंडिया गठबंधन के सहयोगियों पर खूब बरसे हैं.
दिल्ली: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में विपक्ष के व्यवधान को लेकर भाजपा सांसदों ने कड़ी प्रतिक्रियाएं दी हैं. भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, "ये चिंता और शर्म की बात है कि नई लोकसभा के पहले सत्र में यह व्यवहार हुआ. प्रधानमंत्री का अभिनंदन है कि 2.5 घंटे तक तमाम विरोध के बावजूद उन्होंने विस्तार से सभी विषयों को रखा." भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, "विपक्ष के पास प्रधानमंत्री की बातों को सुनने की क्षमता नहीं है. संसदीय परंपरा में ऐसा कम ही होता है जब सभी को बोलने का मौका दिया जाए और फिर भी प्रधानमंत्री को बोलने नहीं दिया जाए. देश देख रहा है.
भाजपा की फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी जिसमें विधायक अग्निमित्रा पॉल, पार्टी नेता रविशंकर प्रसाद और बिप्लब कुमार देब शामिल हैं, पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से अमताला पार्टी कार्यालय में मुलाकात की. जिसके बाद सदस्य और पार्टी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "हर जगह एक ही कहानी है कि भाजपा के लिए काम किया तो पिटोगे... ममता बनर्जी की ये ही सरकार है, महिलाओं को पीटा जा रहा है... ये बहुत गंभीर मामला है.
लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना पर रविशंकर प्रसाद और हरि साहनी ने बयान दिया है. पटना साहिब लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हमें कोई संदेह नहीं है. इंडिया अलायन्स को कहा कि वह विनम्रता से हार स्वीकार करें. वहीं बिहार सरकार में मंत्री हरि साहनी ने कहा कि इसमें को शक नहीं है, भाजपा देश, धर्म और जनता की रक्षक. यह फाइनल है बिहार में 40 की 40 सीट अउ देश में 400 पार. जानिए और क्या कहा रविशंकर प्रसाद और मंत्री हरि साहनी ने.
एग्जिट पोल पर सियासत तेज़ हो गई है। इसी बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 4 जून को बीजेपी की सरकार बनेगी। और बिहार के नतीजे पिछली बार से बेहतर होंगे। कांग्रेस पार्टी सपना देखे क्योंकि सपने देखने में कोई हर्ज नहीं है।