Jharkhand: भाजपा ने सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी, संयोजक नियुक्ति किए
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2077731

Jharkhand: भाजपा ने सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी, संयोजक नियुक्ति किए

Jharkhand News: आम चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने राज्य के सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों, संयोजकों और सह-संयोजकों की नियुक्ति की है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

Jharkhand: भाजपा ने सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी, संयोजक नियुक्ति किए

रांची: Jharkhand News: आम चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने राज्य के सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों, संयोजकों और सह-संयोजकों की नियुक्ति की है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

'4 से 11 फरवरी तक ‘गांव चलो’ अभियान शुरू करने का फैसला'
अधिकारी ने बताया कि पार्टी ने सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए चार से 11 फरवरी तक ‘गांव चलो’ अभियान शुरू करने का भी फैसला किया है. बुधवार को अभियान पर एक कार्यशाला के दौरान झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं से हर गांव में जाने और ग्रामीणों को एक मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने के लिए आमंत्रित करने को कहा. 

'हम एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे, झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटें जीतेंगे'
झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि, ‘‘हम एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे और झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटें जीतेंगे.’’ भाजपा के संगठन महासचिव कर्मवीर सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ‘गांव चलो’ अभियान के दौरान झारखंड के सभी 32,000 गांवों का दौरा करेंगे और लोगों को नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करेंगे.

यह भी पढ़ें- Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस को लेकर हाई अलर्ट पर रांची, राज्य की सुरक्षा के खास बंदोबस्त

'देश के विकास के लिए गांवों का विकास अनिवार्य'
उन्होंने आगे कहा कि देश के विकास के लिए गांवों का विकास अनिवार्य है. भाजपा के संगठन महासचिव कर्मवीर सिंह ने कहा कि पार्टी के सभी राष्ट्रीय, राज्य, जिला, मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता इस अभियान में भाग लेंगे और 24 घंटे एक गांव में रहकर इसे सफल बनाएंगे. 

इनपुट- भाषा के साथ 

यह भी पढ़ें- Jharkhand News: सरकार अपने कर्मियों को देगी 60 लाख तक का होम लोन, जानें कितना लगेगा व्याज

Trending news