राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खूंटी दौरा, जानें भगवान बिरसा मुंडा के गांव में कितनी देर रहेंगी
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1441671

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खूंटी दौरा, जानें भगवान बिरसा मुंडा के गांव में कितनी देर रहेंगी

President Draupadi Murmu In Khunti: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी जिले के उलहातू गांव के दौरे पर आ रही हैं. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर उलहातू गांव सहित खूंटी जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खूंटी दौरा, जानें भगवान बिरसा मुंडा के गांव में कितनी देर रहेंगी

खूंटी:President Draupadi Murmu In Khunti: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी जिले के उलहातू गांव के दौरे पर आ रही हैं. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर उलहातू गांव सहित खूंटी जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. कार्यक्रम के मुताबिक, महामहिम दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से भारतीय वायुसेना के विमान से झारखंड के लिए रवाना होंगी. जिसके बाद रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा. यहां से भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर एमआई17 से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खूंटी जायेंगी. 

8.50 बजे रांची पहुंचेगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू सुबह 8.50 बजे रांची पहुंचेगी. जिसके बाद 9:30 बजे हेलीकॉप्टर के जरिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उलीहातू पहुंचेंगी. जहां वो भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर जायेंगी और उन्हें श्रद्धांजलि देंगी. इसके अलावा उनके परिवार के लोगों से भी मिलेंगी. राष्ट्रपति 10:40 में उलीहातू से रांची के लिए रवाना होंगी. राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर दिन के 11:00 बजे वापस रांची एयरपोर्ट पहुंचेगा. जिसके बाद राष्ट्रपति रांची एयरपोर्ट से 11:10 में जबलपुर के लिए उड़ान भरेंगी. 

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
बता दें कि राष्ट्रपति के खूंटी आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. नक्सली बहुल क्षेत्र होने के कारण से पूर्ववर्ती और वर्तमान सभी अपराधकर्मियों को चिन्हित कर उनके ऊपर कड़ी नजर रखी गई है. कई जगहों पर घरों में भी घुसकर छापामारी की गई है. हर एक्टिविटी पर नजर रखी जा रही है. इसके लिए खूंटी में अतिरिक्त बल भी पहुंच रहे हैं. जोकि खूंटी से लेकर उलीहातू और आसपास के गांव तक अपनी ड्यूटी में तैनात रहेंगे. इस दृष्टिकोण से बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी भी खूंटी में नजर रखेंगे.

ये भी पढ़ें- Patna University: गौरवशाली इतिहास का गवाह अपने वर्तमान स्थिति पर कराह रहा!

Trending news