रांची के कांके में महिला की हत्या का खुलासा, प्रेमी ने ही शक में किया था खून
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1494823

रांची के कांके में महिला की हत्या का खुलासा, प्रेमी ने ही शक में किया था खून

रांचीः रांची के कांके थाना क्षेत्र में हुए महिला की हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है मामले में महिला के प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया पुलिस के जांच में चौकाने वाले खुलासा हुआ है.

रांची के कांके में महिला की हत्या का खुलासा, प्रेमी ने ही शक में किया था खून

रांचीः रांची के कांके थाना क्षेत्र में हुए महिला की हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है मामले में महिला के प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया पुलिस के जांच में चौकाने वाले खुलासा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, रांची के कांके थाना क्षेत्र में 19 दिसंबर की सुबह एक महिला का शव अज्ञात अवस्था में बरामद हुआ था. 

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए रांची पुलिस ने एसआईटी का गठन किया और जांच में जुट गई. हत्या के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है जो कि महिला का प्रेमी बताया जा रहा है. 

दूसरे अफेयर का था शक
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसे शक था की महिला का किसी अन्य व्यक्ति के साथ अफेयर चल रहा है आक्रोश में आकर प्रेमी ने कांके थाना क्षेत्र के रैंडो पतरातु रोड में लेजाकर महिला की पीट पीट कर हत्या की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. पुलिस के जांच में जानकारी मिली है कि आरोपी ने मृतक महिला के साथ पहले भी कई बार विवाद हो चुका है और मारपीट की घटना को अंजाम दिया करता था. 

पुलिस ने बरामद किए सामान
मृतक महिला के प्रेमी आरोपी सुनील कुमार को शक था कि महिला किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी प्रेम प्रसंग चल रहा है. घटना के दिन महिला को अपने स्कूटी पर बैठा कर वह कांके थाना क्षेत्र के रैंडो पतरातु रोड ले गया था फिर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया कपड़ा मोबाइल फोन सहित मृतक महिला का मोबाइल और बैग बरामद किया है.

यह भी पढ़िएः Rebika Murder Case: रेबिका हत्याकांड में धर्म परिवर्तन का एंगल, पिता और भाई ने किया ये दावा

Trending news