Advertisement
trendingNow1531722

दिल्ली हाईकोर्ट में चार जजों ने ली शपथ, अब न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर हुई 40

दिल्ली हाईकोर्ट में आठ महिला न्यायाधीश हैं. सरकार की ओर से नामों को मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चार न्यायाधीशों की नियुक्ति की. 

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार को एक महिला जज सहित चार नए न्यायाधीशों के शपथ लेने के साथ अदालत में कुल न्यायाधीशों की संख्या 40 हो गयी है लेकिन स्वीकृत पदों की संख्या से यह अब भी कम है. दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन ने न्यायमूर्ति तलवंत सिंह, न्यायमूर्ति रजनीश भटनागर, न्यायमूर्ति आशा मेनन और न्यायमूर्ति बृजेश सेठी को पद की शपथ दिलायी. दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के लिए 60 पद मंजूर हैं लेकिन यहां 20 न्यायाधीशों की कमी है.

दिल्ली हाईकोर्ट में आठ महिला न्यायाधीश हैं. सरकार की ओर से नामों को मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चार न्यायाधीशों की नियुक्ति की. नए न्यायाधीश दिल्ली जिला अदालतों में न्यायिक अधिकारी थे. सरकार द्वारा इन चार नामों का अनुमोदन किये जाने के बाद राष्ट्रपति ने इन्हें न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया. 

Add Zee News as a Preferred Source

TAGS

Trending news