दिल्ली में ऑटो और टैक्सी यूनियन आज एक दिन की हड़ताल पर
Advertisement
trendingNow1268804

दिल्ली में ऑटो और टैक्सी यूनियन आज एक दिन की हड़ताल पर

ऑटो और टैक्सी यूनियनों ने दिल्ली सरकार की ओर से हाल में घोषित नयी ‘सिटी टैक्सी’ योजना के खिलाफ राजधानी दिल्ली में आज (2 सितम्बर) एक दिन की हड़ताल पर है। दिल्ली में करीब 85 हजार ऑटो-टैक्सी हड़ताल पर है।

नई दिल्ली : ऑटो और टैक्सी यूनियनों ने दिल्ली सरकार की ओर से हाल में घोषित नयी ‘सिटी टैक्सी’ योजना के खिलाफ राजधानी दिल्ली में आज (2 सितम्बर) एक दिन की हड़ताल पर है। दिल्ली में करीब 85 हजार ऑटो-टैक्सी हड़ताल पर है।

दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ और दिल्ली प्रदेश टैक्सी यूनियन ने कहा कि नयी योजना ऑटो रिक्शा चालकों और टैक्सी चालकों की आजीविका छीन लेगी।
दोनों ही संगठनों ने अपनी हड़ताल के लिए अन्ना हजारे के संगठन 'भ्रष्टाचार विरोधी जन आंदोलन न्यास' का समर्थन मिलने का दावा किया।

दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ के महासचिव राजेंद्र सोनी ने कहा था कि ऑटो यूनियनें चालकों की आजीविका से समझौता नहीं कर सकती और वे दो सितंबर को एक दिन की हड़ताल पर जाएंगी। सोनी ने यह भी दावा किया था कि टैक्सी यूनियनें भी हड़ताल में शामिल होंगी और सिटी टैक्सी योजना के खिलाफ बुधवार को सड़क पर टैक्सियां नहीं उतरेंगी।

 

Trending news