Grahan 2024: साल 2024 में कब लगेंगे ग्रहण, जानें डेट और सूतक काल
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana2025959

Grahan 2024: साल 2024 में कब लगेंगे ग्रहण, जानें डेट और सूतक काल

Grahan 2024: जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है, तब सूर्य गहण लगता है. वहीं जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है तो चंद्रग्रहण की घटना होती है. साल 2024 में 2 सूर्य ग्रहण और दो चंद्रग्रहण लगेंगे. 

Grahan 2024: साल 2024 में कब लगेंगे ग्रहण, जानें डेट और सूतक काल

Grahan 2024: ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जो हर साल देखने को मिलती है. साल 2023 की तरह ही 2024 में भी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) और चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) देखने को मिलेगा. हिंदू धर्म में ग्रहण को केवल एक खगोलीय घटना न मानकर धर्म से जोड़कर देखा जाता है. ऐसी मान्यता है कि ग्रहण अशुभ होता है. इस दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करने की मनाही होती है. जानते हैं साल 2024 में कब और कितने ग्रहण लगेंगे. 

Grahan 2024 Date
जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है, तब सूर्य गहण लगता है. वहीं जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है तो चंद्रग्रहण की घटना होती है. साल 2024 में 2 सूर्य ग्रहण और दो चंद्रग्रहण लगेंगे. 

ये भी पढ़ें- Makar Sankranti 2024: इस दिन मनाया जाएगा देशभर में मकर संक्रांति का त्योहार, जानें क्या है महाभारत से जुड़ी कथा

सूर्य ग्रहण 2024 (Solar Eclipse 2024)

 08 अप्रैल 2024
 08 अप्रैल 2024 को साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा. ग्रहण के दिखाई नहीं देने की वजह से इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा. ये ग्रहण पश्चिमी एशिया, दक्षिणी-पश्चिम यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका सहित कई देशों में दिखाई देगा. 

 02 अक्टूबर 2024
 02 अक्टूबर 2024 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा. यह भी भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसकी वजह से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. यह ग्रहण से अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अर्जेंटीना और अटलांटिक महासागर में नजर आएगा. 

चंद्र ग्रहण 2024 (Lunar Eclipse 2024)

25 मार्च 2024
साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को लगेगा, लेकिन यह भी भारत में दिखाई नहीं देगा. ये चंद्र ग्रहण यूरोप, उत्तर-पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तर और दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा. 

18 सितंबर 2024 
साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को लगेगा, जो आंशिक चंद्र ग्रहण होगा. यह भी भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसकी वजह से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. ये ग्रहण यूरोप, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, दक्षिण और उत्तर अफ्रीका, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागरऔर आर्कटिक महासागर में दिखाई देगा. 

भारत में नहीं दिखेंगे ग्रहण
साल 2024 में लगने वाले दोनों चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे, जिसकी वजह से भारत में इनका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. 

 

Trending news