साल 2022 में हैं इतनी छुट्टियां, 12 हॉलिडे का मजा रहेगा फीका; जानें क्यों
Advertisement
trendingNow11035350

साल 2022 में हैं इतनी छुट्टियां, 12 हॉलिडे का मजा रहेगा फीका; जानें क्यों

Holiday Calendar of India 2022 : 2021 की तरह 2022 में भी कुल 42 सरकारी छुट्टियां होंगी. इसमें 18 गैजेटेड हॉलीडे पड़ेंगे बाकी रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे रहेंगे. साल 2022 में 12 छुट्टियों का नुकसान होगा, क्योंकि ये वीकेंड के दिन पड़ रही हैं.

 

प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. साल 2021 को बीतनें में करीब 1 महीने का समय बचा है. ऐसे में नई साल की तैयारियां शुरू हो गई हैं. साल 2022 छुट्टियों के लिहाज से काफी खास रहने वाला है. 2021 की तरह 2022 में भी कुल 42 सरकारी छुट्टियां होंगी. अगर वीकेंड यानी शनिवार-रविवार को त्योहार न पड़ते तो इन छुट्टियों का आंकड़ा और बढ़ जाता. आज हम आपको अगले साल की सभी छुट्टियां के बारे में बताने जा रहे हैं. अगर आप नए साल पर कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो इसकी तैयारियां स्टार्ट कर सकते हैं.

  1. जारी हुआ साल 2022 का कलैंडर
  2. 2022 में रहेंगी 42 सरकारी छुट्टियां 
  3. 12 छुट्टी पड़ेंगी वीकेंड के दिन

साल में हैं 18 गैजेटेड हॉलीडे

साल 2022 में 18 गैजेटेड हॉलीडे पड़ेंगे. इसके अलावा बाकी रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे रहेंगे. रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे वो छुट्टियां होती हैं जिसमें संस्थान या किसी कंपनी का मालिक चाहे तो कर्मचारियों के लिए ऑफिस खोल सकता है. लेकिन आमतौर पर इस दिन ज्यादातर ऑफिस बंद ही रहते हैं. जैसे नया साल, वसंत पंचमी, लोहड़ी, जन्माष्टमी, रक्षा बंधन या गुरु नानक जयंती सभी रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे के अंतर्गत शामिल होते हैं.

ये भी पढ़ें: संविधान दिवस पर पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना, कहा- देशहित पर राजनीति हावी हो रही

2022 में होंगी ये छुट्टियां

जनवरी में छुट्टियां 

1 जनवरी - न्यू ईयर
14 जनवरी-  मकर संक्रांति
14 जनवरी - पोंगल
26 जनवरी - गणतंत्र दिवस

फरवरी में छुट्टियां

5 फरवरी - वसंत पंचमी
15 फरवरी - हजरत अली का जन्मदिन
16 फरवरी - गुरु रविदास जयंती
26 फरवरी - महार्षि दयानंद सरस्वती जयंती
28 फरवरी - महाशिवरात्रि

मार्च में छुट्टियां 

17 मार्च - होलिका दहन
18 मार्च - डोलीयात्रा
20 मार्च - शिवाजी जयंती
20 मार्च - पारसी न्यू ईयर

अप्रैल में छुट्टियां 

1 अप्रैल - चैत्र सुखलादि
13 अप्रैल - बैसाखी
14 अप्रैल - महावीर जयंती
15 अप्रैल - गुड फ्राइडे
17 अप्रैल - ईस्टर
29 अप्रैल - जमात उल विदा

मई में छुट्टियां

7 मई - रवींद्रनाथ बर्थडे
15 मई - बुद्ध पूर्णिमा

जून में छुट्टियां

30 जून - रथ यात्रा

ये भी पढ़ें: 14 विपक्षी पार्टियों ने किया संविधान दिवस के कार्यक्रम का बहिष्कार, BJP ने की आलोचना

जुलाई में छुट्टियां

30 जुलाई - मुहर्रम-आशूरा

अगस्त में छुट्टियां

11 अगस्त - रक्षा बंधन
15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस
18 अगस्त - जन्माष्टमी
30 अगस्त - गणेश चतुर्थी-विनायक चतुर्थी

सितंबर में छुट्टियां

7 सितंबर - ओणम

अक्टूबर में छुट्टियां 

2 अक्टूबर - महात्मा गांधी जयंती
4 अक्टूबर - दशहरा
8 अक्टूबर - मिलाद उन-नबी
9 अक्टूबर - महर्षि वाल्मिकी जयंती
24 अक्टूबर - नरक चतुर्दशी
24 अक्टूबर -दीपावली
25 अक्टूबर - गोवर्धन पूजा
26 अक्टूबर - भाई दूज
30 अक्टूबर - छठ पूजा

नवंबर में छुट्टियां 

24 नवंबर - गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस

दिसंबर में छुट्टियां

25 दिसंबर - क्रिसमस डे

साल में 12 छुट्टियों का होगा नुकसान

साल 2022 में कई छुट्टियां वीकेंड यानी शनिवार-रविवार के दिन पड़ रही हैं. अगर कोई छुट्टी वीकेंड पर पड़ जाए तो समझो कि छुट्टी बर्बाद हो गई. नए साल 2022 की शुरुआत ही शनिवार के दिन से हो रही है. इसके बाद फरवरी में 5 तारीख को वसंत पंचमी, 26 फरवरी को दयानंद सरस्वती जयंती भी शनिवार को होने से ये नुकसान होगा. तो वहीं रविवार, 20 मार्च को शिवाजी जयंती होगी. इस तरह ईस्टर, गुड फ्राइडे, मुहर्रम, महात्मा गांधी जयंती, महर्षि वाल्मिकी जयंती, छठ पूजा, मिलाद उन-नबी और क्रिसमस जैसे त्योहार वीकेंड पर पड़ रहे हैं. इस तरह पूरे साल कुल 12 छुट्टियों का नुकसान होगा.

LIVE TV

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

TAGS

Trending news