Live Breaking News: लाल किला पहुंची कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा', राहुल गांधी को मिला अभिनेता कमल हासन का साथ
Advertisement

Live Breaking News: लाल किला पहुंची कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा', राहुल गांधी को मिला अभिनेता कमल हासन का साथ

Breaking News Latest Update of 24 December 2022: देश-दुनिया की तमाम छोटी-बड़ी खबरों का ताजा अपडेट जानने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहिए.

Live Breaking News: लाल किला पहुंची कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा', राहुल गांधी को मिला अभिनेता कमल हासन का साथ
LIVE Blog
24 December 2022
16:19 PM

भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े कमल हासन

14:41 PM

राहुल गांधी ने निजामुद्दीन दरगाह में चढ़ाई चादर

भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी हजरत निजामुद्दीन दरगाह पहुंचे हैं. उन्होंने दरगाह में चादर चढ़ाई है.

13:30 PM

मथुरा- शाही ईदगाह के सर्वे का आदेश

कोर्ट ने मथुरा के शाही ईदगाह के सर्वे का आदेश दे दिया है. कोर्ट ने 20 जनवरी तक इसकी रिपोर्ट मांगी है. अमीन मथुरा के शादी ईदगाह का सर्वे करेंगे.

12:34 PM

मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई हो सुनिश्चित

कोरोना अलर्ट के बीच केंद्र सरकार ने राज्यों को निर्देश दिया है कि मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित करें. वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की मशीनें दुरुस्त रखें.

12:20 PM

सदैव अटल जाएंगे राहुल गांधी

आज भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर जाएंगे और उनको श्रद्धांजलि देंगे.

11:44 AM

कोरोना: एयरपोर्ट पर थर्मल होगी स्क्रीनिंग

कोरोना अलर्ट पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग होगी. पॉजिटिव आने पर लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा.

10:35 AM

आश्रम पहुंची भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में आश्रम तक पहुंच गई है. राहुल गांधी की यात्रा में उनके जीजा रॉबर्ट वाड्रा भी शामिल हो गए हैं.

10:03 AM

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं सोनिया-प्रियंका

दिल्ली में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जारी है. आज यात्रा में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुईं.

08:32 AM

दिल्ली: विकासपुरी इलाके में लगी भीषण आग

दिल्ली के विकासपुरी इलाके में भीषण आग लग गई है. आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. आग बुझाने का काम जारी है.

08:04 AM

इस मेट्रो स्टेशन से आगे निकली भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में मोहन एस्टेट मेट्रो स्टेशन से आगे निकल चुकी है. इस दौरान राहुल गांधी के साथ कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ दिखी.

06:42 AM

राहुल गांधी ने तोड़ा कोविड प्रोटोकॉल

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने कोविड प्रोटोकॉल तोड़ा है. कोरोना संकट के बीच वो बिना मास्क के नजर आए. यात्रा में उनके साथ चल रहे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी बिना मास्क के दिखे.

06:08 AM

दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत

भारत जोड़ो यात्रा का दिल्ली में प्रवेश हो गया है. राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन बदरपुर बॉर्डर से लाल किला तक दिखेगा.

05:54 AM

भारत जोड़ो यात्रा की दिल्ली में एंट्री आज

भारत जोड़ो यात्रा की आज दिल्ली में एंट्री होगी. बदरपुर बॉर्डर से यात्रा की आज शुरुआत होगी. आज राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के कई दिग्गज नेता नजर आएंगे.

Trending news