भाजपा MLA का बयान, 'सोनिया-राहुल को हिंदी-अंग्रेजी नहीं आती तो इटैलियन में पढ़ लें CAA'
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh620430

भाजपा MLA का बयान, 'सोनिया-राहुल को हिंदी-अंग्रेजी नहीं आती तो इटैलियन में पढ़ लें CAA'

 भाजपा विधायक चेतन कश्यप ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को यदि अंग्रेजी और हिंदी भाषा की समझ नहीं है तो 'नागरिकता संशोधन कानून' और प्रस्तावित 'राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर' को इटैलियन भाषा में पढ़ लें. 

रतलाम से भाजपा विधायक चेतन कश्यप लोगों से नागरिकता संशोधन काननू और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर पर बात करते हुए.

चन्द्रशेखर सोलंकी/रतलाम: 'नागरिकता संशोधन कानून' (CAA) और प्रस्तावित 'राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर' (NRC) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में जागरूकता अभियान की शुरुआत की है. इसके तहत हर संसदीय और विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता आमजन से मुलाकात कर उन्हें सीएए और एनआरसी के बारे में जानकारी दे रहे हैं. 

इसी जागरूकता अभियान के तहत मध्य प्रदेश के रतलाम में भाजपा विधायक चेतन कश्यप ने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है. भाजपा विधायक चेतन कश्यप ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को यदि अंग्रेजी और हिंदी भाषा की समझ नहीं है तो 'नागरिकता संशोधन कानून' और प्रस्तावित 'राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर' को इटैलियन भाषा में पढ़ लें. 

उन्होंने कहा कि सीएए और एनआरसी पर कांग्रेस शर्मनाक राजनीति कर रही है और उसका काम हमेशा अवैधानिक कार्य करना व न्यायालय के निर्णयों को पलटना रहा है. भाजपा विधायक चेतन कश्यप ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर से देश के आम नागरिकों को कोई परेशानी नहीं है. 

भाजपा विधायक ने कहा कि सीएए में किसी व्यक्ति से कोई जानकारी नहीं मांगी जाएगी, बल्कि जो अन्य देशों से आए प्रताड़ित लोग भारत की नागरिकता लेना चाहते हैं सिर्फ उनसे बातचीत की जाएगी. इस मामले में कांग्रेस देश के लोगों में भ्रम फैलाने का काम कर रही है. 

चेतन कश्यप ने कहा कि सोनिया गांधी व राहुल गांधी ने इस विषय पर संसद में कोई प्रश्न नही किया और अब वे बाहर प्रश्न कर रहे हैं. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी को खुली चुनौती दी है कि वह अंग्रेजी और हिंदी नहीं समझते तो इटैलियन में सीएए और एनआरसी के बारे में पढ़ लें. 

चेतन कश्यप ने कहा कि चेतन कश्यप ने कहा कि सोनिया गांधी व राहुल गांधी बहस करें और बताएं कि भारत के किस व्यक्ति की नागरिकता खतरे में है. कांग्रेस भारत के हिंदुओ को सम्मान देने के कार्य का विरोध कर भारतीय संस्कृति को नीचा दिखाने का काम कर रही है. कांग्रेस इस बात को गंभीरता से समझे और अराजकता न फैलाए.'

Trending news