CG Chunav 2023: 18 में जांजगीर-चांपा में कांग्रेस का नहीं खुला था खाता! जानिए क्यों BSP बिगाड़ सकती है खेल?
Advertisement

CG Chunav 2023: 18 में जांजगीर-चांपा में कांग्रेस का नहीं खुला था खाता! जानिए क्यों BSP बिगाड़ सकती है खेल?

Assembly Election 2023 Janjgir-Champa District Analysis: पिछले विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीतने के बावजूद, कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक भी सीट हासिल करने में विफल रही. वहीं 2018 में, भाजपा ने दो सीटें, जबकि बसपा ने एक सीट हासिल की थी.

 

CG Assembly Election 2023 Janjgir-Champa District Analysis

CG Assembly Election 2023 Janjgir-Champa District Analysis:  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की बात करें तो पिछले विधानसभा चुनाव में राज्य में जीत हासिल करने के बावजूद कांग्रेस यहां खाता नहीं खोल पाई थी. 2018 में बीजेपी पार्टी ने यहां 2 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं बसपा को भी एक सीट मिली थी. खास बात यह है कि इस जिले में बसपा का अच्छा प्रभाव है, इसलिए वह कांग्रेस और भाजपा का खेल बिगाड़ सकती है, तो आइए समझते हैं जिले की सभी सीटों का समीकरण...

जांजगीर-चांपा जिले की वर्तमान स्थिति

fallback

विधानसभा सीट     आरक्षण   वर्तमान विधायक    मुख्य प्रतिद्वंद्वी                                    
अकलतरा              (UR)       सौरभ सिंह                ऋचा जोगी                           
जांजगीर-चांपा        (UR)       नारायण प्रसाद चंदेल   मोती लाल देवांगन 
पामगढ़                  (SC)       इंदु बंजारे                 गोरेलाल बर्मन

 

जांजगीर-चांपा जिले की सीटों के मतदाताओं की संख्या 

fallback

CG Chunav 2023: कांकेर में पिछले दो चुनाव से कांग्रेस का दबदबा! क्या इस बार BJP होगी सफल? समझें समीकरण

जांजगीर-चांपा जिले के 2018 चुनाव वोट शेयर

fallback

 

2018 विधानसभा चुनाव परिणाम

अकलतरा विधानसभा सीट
विजेता: सौरभ सिंह (BJP)
प्राप्त वोट: 60,502
मुख्य प्रतिद्वंदी: ऋचा जोगी (BSP)
प्राप्त वोट: 58,648
वोटों का अंतर : 1,854 

जांजगीर-चांपा विधानसभा सीट
विजेता: नारायण चंदेल (BJP)
प्राप्त वोट: 54,040
मुख्य प्रतिद्वंदी: मोतीलाल देवांगन (INC)
प्राप्त वोट: 49,852
वोटों का अंतर : 4,188 

पामगढ़ विधानसभा सीट

विजेता: इंदु बंजारे (बहुजन समाज पार्टी)
प्राप्त वोट: 50,129
मुख्य प्रतिद्वंदी: गोरेलाल बर्मन (INC)
प्राप्त वोट: 47,068
वोटों का अंतर : 3,061

 

2013 विधानसभा चुनाव परिणाम

fallback

अकलतरा विधानसभा सीट

विजेता: चुन्नीलाल साहू (INC)
मुख्य प्रतिद्वंदी: दिनेश सिंह (BJP)
जीत का अंतर: 21,693 वोट

जांजगीर-चांपा विधानसभा सीट

विजेता: मोती लाल देवांगन (INC)
मुख्य प्रतिद्वंदी: नारायण प्रसाद चंदेल BJP)
जीत का अंतर: 10,211 वोट

पामगढ़ विधानसभा सीट

विजेता- अंबेश जांगरे (BJP)
मुख्य प्रतिद्वंदी: दुजराम बौद्ध (बसपा)
जीत का अंतर: 8,125 वोट

2008 विधानसभा चुनाव परिणाम

fallback
अकलतरा विधानसभा सीट

विजेता : सौरभ सिंह (बसपा)
मुख्य प्रतिद्वंदी: चुन्नीलाल साहू (INC)
जीत का अंतर: 2,888 वोट

जांजगीर-चांपा विधानसभा सीट

विजेता: नारायण चंदेल (BJP)
मुख्य प्रतिद्वंदी: मोतीलाल देवांगन (INC)
जीत का अंतर = 1,190 वोट

पामगढ़ विधानसभा सीट

विजेता : दुजराम बौद्ध (बसपा)
मुख्य प्रतिद्वंदी: अंबेश जांगड़े (BJP)
जीत का अंतर: 5,955 वोट

2003 विधानसभा चुनाव परिणाम

fallback
अकलतरा विधानसभा सीट

विजेता: रामाधार (INC)
मुख्य प्रतिद्वंदी: छताराम (BJP)
जीत का अंतर: 1,430 वोट

पामगढ़ विधानसभा सीट

विजेता: महंत राम सुंदर दास (INC)
मुख्य प्रतिद्वंदी: दौराम (बसपा)
जीत का अंतर = 6,734 वोट

चांपा विधानसभा सीट

विजेता: मोती लाल (INC)
मुख्य प्रतिद्वंदी: नारायण प्रसाद (BJP)
जीत का अंतर =  7,710 वोट

जांजगीर चांपा जिले की बात करें तो पिछले विधानसभा चुनाव में पूरे राज्य में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद भी इस जिले में कांग्रेस पार्टी का खाता नहीं खुल पाया था. हालांकि, 2013 में कांग्रेस ने यहां पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था. बता दें कि अगले चुनाव में यहां पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बीजेपी के साथ बसपा भी कांग्रेस पार्टी को चुनौती पेश करेगी. इसलिए अब देखते भी आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस यहां पर  कैसा परफॉर्म करती है?

Trending news