Congress Candidate List: MP की दूसरी लिस्ट में 11 का टिकट कटा, सिर्फ एक महिला को मौका, 33 साल बाद राजगढ़ में दिग्विजय
Advertisement

Congress Candidate List: MP की दूसरी लिस्ट में 11 का टिकट कटा, सिर्फ एक महिला को मौका, 33 साल बाद राजगढ़ में दिग्विजय

Congress Candidates List For MP: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की 29 सीटों के लिए 12 और प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है. कांग्रेस अब तक 22 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है. 6 सीटों को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है. 

Congress Candidate List: MP की दूसरी लिस्ट में 11 का टिकट कटा, सिर्फ एक महिला को मौका, 33 साल बाद राजगढ़ में दिग्विजय

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने शनिवार देर शाम मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए 12 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इससे पहले पार्टी 10 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी हैं. अब MP की 22 सीटों पर मुकाबले की तस्वीर साफ हो चुकी है. ग्वालियर, मुरैना, गुना, विदिशा, दमोह और खंडवा समेत कुल 6 सीटों को होल्ड कर लिया है. बाकी बची एक खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई है, लेकिन सपा ने भी अब तक प्रत्याशी नहीं उतारा. 

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट भी ज्यादा चौंकाने वाले नहीं रही. पूर्वी सीएम दिग्विजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को छोड़कर ज्यादातर नए चेहरे हैं. दूसरी लिस्ट में 12 नाम है. दूसरी लिस्ट में एक महिला प्रत्याशी का भी नाम है. 11 सीटों पर नए चेहरों को उतारा गया है. 

12 प्रत्याशियों वाली कांग्रेस की दूसरी लिस्ट

लोकसभा सीट  कांग्रेस प्रत्याशी
सागर गुड्डू राजा बुंदेला
रीवा नीलम अभय मिश्रा
शहडोल    फुन्देलाल मार्को
जबलपुर  दिनेश यादव
बालाघाट सम्राट सारस्वत
होशंगाबाद  संजय शर्मा
भोपाल अरुण श्रीवास्तव
राजगढ़ दिग्विजय सिंह 
उज्जैन महेश परमार 
मंदसौर दिलीप सिंह गुर्जर
रतलाम-झाबुआ  कांतिलाल भूरिया
इंदौर अक्षय कांति बम

33 साल बाद राजगढ़ से चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह 33 साल बाद एक बार फिर अपनी पुरानी रणभूमि में लड़ने आए हैं. कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को राजगढ़ लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है. राजगढ़ सीट से दिग्विजय सिंह दो बार सांसद रह चुके हैं. वे पहली बार 1984 और 1991 में आखिरी बार यहां से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे. हालांकि, दिग्विजय सिंह 2019 में लोकसभा चुनाव भोपाल सीट से लड़ा था, लेकिन उन्हें साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के सामने हार का सामना करना पड़ा. राजगढ़ सीट पर दिग्विजय की वापसी से यहां मुकाबला दिलचस्प हो गया है. 

कांतिलाल भूरिया को फिर से मौका
कांग्रेस ने रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से कांग्रेस ने एक बार फिर से अपने आदिवासी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को मौका दिया है. कांतिलाल भूरिया प्रदेश में कांग्रेस के चुनिंदा दिग्गज नेताओं में से एक है. भूरिया इस सीट से 5 लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं. पहली बार 1998 में लोकसभा पहुंचे थे. इसके बाद उन्होंने 1999, 2004 और 2009 तक लगातार जीत हासिल की, लेकिन 2014 में हार गए. हालांकि, 2015 में हुए उपचुनाव में फिर से जीत मिली. लेकिन 2019 में भाजपा के गुमान सिंह डामोर से फिर से हार का सामना करना पड़ा. 

ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने क्यों होल्ड रखीं MP की 6 सीटें, सिंधिया की सीट पर माथापच्ची जारी, कहां बनी कन्फ्यूजन की स्थिति?

कांग्रेस ने लिस्ट में सिर्फ एक महिला
कांग्रेस अब तक 22 सीटों पर लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है, लेकिन पार्टी ने सिर्फ एक ही महिला को टिकट दिया है. दूसरी ओर भाजपा ने कुल 6 महिलाओं को टिकट दिया है. कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में रीवा से नीलम अभय मिश्रा को मौका दिया गया है. नीलम मिश्रा सेमरिया सीट से विधायक रह चुकी हैं.  वे 2013 में बीजेपी के टिकट पर सेमरिया से विधायक बनीं थीं. साल 2018 में पति के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस जॉइन कर ली थी. उनके पति अभय मिश्रा रीवा की आठ विधानसभा सीटों में से कांग्रेस के इकलौते विधायक हैं.   

22 सीटों पर मुकाबले की तस्वीर साफ

 




लोकसभा सीट भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी
मुरैना शिवमंगल सिंह तोमर -
भिंड (अजा) संध्या राय फूल सिंह बरैया
ग्वालियर भारतसिंह कुशवाह -
गुना ज्योतिरादित्य सिंधिया -
सागर लता वानखेड़े गुड्डू राजा बुंदेला
टीकमगढ़ (अजा) वीरेंद्र कुमार खटीक पंकज अहिरवार
दमोह राहुल लोधी -
खजुराहो विष्णुदत्त शर्मा -
सतना गणेश सिंह सिद्धार्थ कुशवाहा
रीवा जनार्दन मिश्रा नीलम अभय मिश्रा
सीधी डॉ. राजेश मिश्रा कमलेश्वर पटेल
शहडोल (अजजा) हिमाद्री सिंह फुन्देलाल मार्को
जबलपुर आशीष दुबे दिनेश यादव
मण्डला (अ.ज.जा.) फग्गन सिंह कुलस्ते ओंकार सिंह मरकाम
बालाघाट भारती पारधी सम्राट सारस्वत
छिन्दवाड़ा विवेक साहू बंटी नकुल नाथ
होशंगाबाद दर्शनसिंह चौधरी संजय शर्मा
विदिशा शिवराज सिंह चौहान -
भोपाल आलोक शर्मा अरुण श्रीवास्तव
राजगढ़ रोडमल नागर दिग्विजय सिंह
देवास (अजा) महेंद्र सिंह सोलंकी राजेंद्र मालवीय
उज्जैन (अजा) अनिल फिरोजिया महेश परमार
मंदसौर सुधीर गुप्ता दिलीप सिंह गुर्जर
रतलाम (अजजा) अनिता नागर सिंह चौहान कांतिलाल भूरिया
धार (अजजा) सावित्री ठाकुर राधेश्याम मूवेल
इन्दौर शंकर लालवानी अक्षय कांति बम
खरगौन (अजजा) गजेंद्र उमराव सिंह पटेल पोरलाल खरते
खण्डवा ज्ञानेश्वर पाटिल -
बैतूल (अजजा) दुर्गादास उइके रामू टेकाम

 

 

 

ये भी पढ़ें- MP कांग्रेस में भगदड़ के साइड इफेक्ट, नई लोकसभा प्रभारियों की तैनाती हुई, हाईकमान ने पटवारी से मांगी जानकारी

 

कांग्रेस को विधायकों पर भरोसा
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में अब तक 22 में से 5 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है. 12 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट में 2 मौजूदा विधायकों पर भरोसा जताया है. इसमें उज्जैन से महेश परमार और शहडोल से फुंदेलाल मार्कों को लोकसभा चुनाव के मैदान उतारा गया है. कांग्रेस ने इससे पहले जारी 10 सीटों की लिस्ट में विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को सतना से, फूल सिंह बरैया को भिंड से और ओमकार सिंह मरकाम को मंडला से टिकट दिया. 

12 में 11 दावेदार बदले
कांग्रेस की 12 प्रत्याशियों की लिस्ट में 11 सीटों पर  प्रत्याशी बदल दिए गए हैं. कांतिलाल भूरिया की रतलाम-झाबुआ सीट को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी 11 सीटों पर कांग्रेस ने पुराने प्रत्याशियों पर भरोसा नहीं जताया. दिग्विजय सिंह की सीट बदलकर उन्हें वापस राजगढ़ लाया गया है, जहां से वे 2 लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं. बाकी ज्यादातर प्रत्याशी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं.

 

Trending news