MP News: एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 7 IAS अफसरों के तबादले, इन जिलों के बदले कलेक्टर
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2045359

MP News: एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 7 IAS अफसरों के तबादले, इन जिलों के बदले कलेक्टर

MP News: मध्य प्रदेश में बड़ी प्राशसनिक सर्जरी हुई है. भोपाल और इंदौर जिले के कलेक्टर बदल दिए गए हैं. शुक्रवार शाम कुल 7 IAS अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी हुआ है.

MP News: एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 7 IAS अफसरों के तबादले, इन जिलों के बदले कलेक्टर

IAS Transfer in MP: मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कई जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं.  राज्य सरकार ने 7 IAS अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है. इनमें भोपाल कलेक्टर, इंदौर कलेक्टर, रीवा संभाग आयुक्त आदि शामिल हैं. भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह को इंदौर ट्रांसफर कर दिया गया है.अब  कौशलेंद्र विक्रम सिंह भोपाल के नए कलेक्टर होंगे. जानिए कहां किसका हुआ तबादला- 

इन अधिकारियों को हुआ तबादला
- कौशलेंद्र विक्रम सिंह बने भोपाल कलेक्टर 
- आशीष सिंह अब होंगे इंदौर कलेक्टर
- इंदौर के कलेक्टर इलैया राज टी अब होंगे पर्यटन विकास निगम में प्रबंध संचालक
- सचिव संजय गुप्‍ता को बनाया गया श्रम आयुक्‍त 
- रीवा संभाग आयुक्‍त अनिल सुचारी को सामान्‍य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया
- चिकित्‍सा शिक्षा आयुक्‍त गोपाल चंद्र डाड अब रीवा संभाग के आयुक्‍त होंगे
- श्रम आयुक्‍त श्रीकांत बनोठ को अब भोपाल वि क अ सह आयुक्‍त, सह संचालक के साथ नगर और ग्राम निवेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

ये भी पढ़ें- Netaji ka Chatbox: सोशल मीडिया पर सामने आया राहुल गांधी का वीडियो, यूजर्स ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

MP के तीन शहरों के कलेक्टर बदले
मध्य प्रदेश में लगातार प्रशासनिक सर्जरी जारी है. एक दिन पहले ही जबलपुर के कलेक्टर बदले गए थे. जबलपुर कलेक्‍टर सौरभ कुमार सुमन को हटा कर दीपक सक्सेना को जबलपुर का कलेक्टर बना दिया गया. इसके बाद शुक्रवार को इंदौर और भोपाल के कलेक्टर बदल दिए गए हैं. मध्‍य प्रदेश पर्यटन विकास निगम भोपाल के प्रबंध संचालक कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल कलेक्टर बनाया गया है. साथ ही भोपाल कलेक्‍टर आशीष सिंह को इंदौर कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंप दी गई है.

जबलपुर कलेक्टर के बाद हटाए गए DIG
जबलपुर में प्राशसनिक सर्जरी जारी है. एक दिन पहले ही कलेक्टर हटाए जाने के बाद शुक्रवार को जबलपुर रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक आर आर एस परिहार को हटाकर PHQ भेज दिया गया है. अब टीके विद्यार्थी जबलपुर रेंज का नया उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है. इसके साथ ही गुरुवार को ही नरसिंहपुर जिले के कलेक्टर भी बदले गए हैं.  शीतला पटले को नरसिंहपुर की नई कलेक्टर बनाया गया है.

ये भी पढ़ें- Amavasya 2024: इस साल कब-कब पड़ रही हैं अमावस्या, तुरंत सेव कर लें डेट और उपाय

Trending news