CBSE 12th Result Topper list: सीबीएसई ने जारी किए 12वीं के नतीजे, देखें टॉपर्स की लिस्ट
Advertisement

CBSE 12th Result Topper list: सीबीएसई ने जारी किए 12वीं के नतीजे, देखें टॉपर्स की लिस्ट

CBSE 12th Result 2023 Topper list: स्टूडेंट अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं. होम पेज पर, CBSE 10th Result Direct Link' या 'CBSE 12th Result Direct Link' पर क्लिक करें. 

CBSE 12th Result Topper list: सीबीएसई ने जारी किए 12वीं के नतीजे, देखें टॉपर्स की लिस्ट

CBSE 12th Result 2023 Topper list: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार 87.33 प्रतिशत बच्चे परीक्षा में पास हुए है. स्टूडें अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइडट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर विजिट कर चेक कर सकते हैं।

बता दें कि त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 पास प्रतिशत के साथ टॉप पर है. 84.67% लड़के और 90.68% के साथ लड़कियां लड़कों से 6.01% आगे हैं.

लड़कियों ने मारी बाजी
बता दें कि हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने परचम लहराया है. छात्राओं का रिजल्ट छात्रों से 6 प्रतिशत बेहतर रहा है. लड़कों का रिजल्ट जहां 84.67% रहा तो वहीं लड़कियों का रिजल्ट 90.68 प्रतिशत रहा है.

रीजन के हिसाब से पहले पर  त्रिवेंद्रम
बता दें कि इस बार CBSE ने तय किया है कि स्टूडेंट्स की मेरिट लिस्ट की जानकारी नहीं देगा. वहीं रीजन के हिसाब से त्रिवेंद्रम देश में पहले स्थान पर है. इसके बाद बैंगलोर दूसरे, चेन्नई तीसरे, दिल्ली वेस्ट चौथा, दिल्ली ईस्ट 6वां और नोएडा 14वें स्थान पर है.

1.  त्रिवेंद्रम - 99.91%
2.  बेंगलौर 98.64%
3. चेन्नई  97.40%
4. दिल्ली वेस्ट 93.24%
5. चंडीगढ़ 91.84%
6.  दिल्ली ईस्ट 91.50%
7. अजमेर  89.27%
8. पुणे    87.28%
9. पंचकुला 86.93%
10. पटना 85.47%
11. भुवनेश्वर  83.89%
12. गुवाहटी 83.73%
13. भोपाल  83.54%
14. नोएडा 80. 36%
15. देहरादून 80.26%
16. प्रयागराज 78. 05%

कैसे देखें आधिकारिक रिजल्ट
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट  results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं.
- यहां CBSE 12th Result Direct Link पर क्लिक करें.
- अब लॉग इन पेज खुलने के बाद अपना रोल नंबर डाले
- रिजल्ट खुल जाएगा चेक करें. 

खबर पर अपटेड जारी

Trending news