शरीर के इस अंग पर तिल वाले लड़के हर मामले में होते हैं लकी, लड़कियां होती हैं दीवानी
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1414419

शरीर के इस अंग पर तिल वाले लड़के हर मामले में होते हैं लकी, लड़कियां होती हैं दीवानी

Meaning Lucky Moles: हर इंसान के शरीर में किसी न किसी अंग में तिल जरूर होता है, शायद ही कोई ऐसा हो जिसके शरीर पर तिल न हो. ऐसे में आज हम आपको समुद्रशास्त्र के हिसाब से लड़कों शरीर पर पाए जाने वाले ऐसे तिल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देख कोई भी लड़की इन पर फिदा हो जाती है. आइए जानते हैं कौने कौन से हैं वो अंग?

शरीर के इस अंग पर तिल वाले लड़के हर मामले में होते हैं लकी, लड़कियां होती हैं दीवानी

Lucky Moles On Male Body: ज्योतिष शास्त्र में हम कुंडली में मौजुद ग्रह नक्षत्रों के हिसाब से, वास्तु शास्त्र में घर के वर्तमान स्थिति के हिसाब से अपने वर्तमान और भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं के बारे में पता लगाते हैं. उसी तरह हम समुद्रशास्त्र में शरीर पर पाए जाने वाले तिल और चिन्हों के हिसाब से भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं होने वाले शुभ अशुभ घटनाओं के बारे में बता लगाते हैं. ऐसे में आज हम आपको समुद्रशास्त्र के हिसाब से लड़कों के शरीर के कुछ ऐसे अंग पर पाए जाने वाले तिल के बारे में बता रहे हैं, जिसे देख हर लड़की उसकी दीवानी हो जाती है. आइए जानते हैं कौन से हैं वो अंग जिस पर होने वाले तिल से हर लड़की आकर्षित हो जाती है.

जांघों पर तिल का होना
समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन लड़कों के जांघ पर तिल होता है, वे बहुत आकर्षक व मिलनसार स्वभाव के होते हैं. इनके अंदर अहम नाम की चीज नहीं होती है, जिसके चलते कोई भी लड़की इनके प्रति आकर्षित हो जाती है और ये लड़के लड़कियों के दिलों पर राज करते हैं. 

गुप्तांग पर तिल का होना
समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन लड़कों के गुप्तांग पर तिल होता है, वे बहुत हैंडसम और आकर्षक होते है. ये लड़कियों से बात करने में माहिर होते हैं, जिसकी वजह से ये किसी भी लड़की को आसानी से प्रभावित कर लेते हैं. 

सीने पर तिल का होना
समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस लड़के के सीने पर तिल होता है, वो इंसान प्यार के मामलों में बहुत सौभाग्यशाली होता है. ऐसे लड़के किसी भी लड़की के सामने अपनी हर बात खुल कर रखते हैं. ये बहुत मिलनसार स्वभाव के होते हैं. इनके बातों में आकर कोई भी लड़की इन पर अपना दिल दे बैठती है.

पेट पर तिल का होना
समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस इंसान के पेट पर तिल होता है, वे इंसान बहुत धनवान होते हैं, इन्हें कभी रुपये-पैसे की कमी नहीं होती है. इनकी पर्सानाल्टी को देखकर लड़कियां इन पर फिदा हो जाती हैं. ये लोग ऐशो आराम की जिंदगी जीते हैं.

दोनों भौहों के बीच तिल का होना
समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस इंसान के दोनों भौहों के बीच तिल का निशान होता है, ऐसे व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होते हैं, ये अपने लाइफ में खूब पैसा कमाते हैं, ये यदि किसी लड़की को दिल से चाह लेते हैं तो उसे बहुत आसानी से अपने वश में कर लेते हैं. इनकी शादी बहुत सुंदर लड़की से होती है.

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips:इस दिशा में भोजन करना बहुत ही अशुभ,शरीर को झेलना पड़ सकता है बहुत नुकसान

(disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और विभिन्न लेखों पर आधारित है. zee media इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Trending news