Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2534551

Shocking Video: ठेले पर गोलगप्पे खाने पहुंचा हाथी, जमकर लिया पानीपुरी का मजा; वीडियो देख नहीं होगा यकीन

Elephant Eating Pani Puri: सोशल मीडिया पर एक हाथी का हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें हाथी बाजार में पहुंचकर मजे से पानीपुरी खाता हुआ नजर आ रहा है. देखिए ये वायरल वीडियो...

Shocking Video: ठेले पर गोलगप्पे खाने पहुंचा हाथी, जमकर लिया पानीपुरी का मजा; वीडियो देख नहीं होगा यकीन

Elephant Eating Pani Puri: भारतीय फास्ट फूड और स्ट्रीट फूड के स्वाद की बात हो और गोलगप्पा का जिक्र ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता है. शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे गोलगप्पे का स्वाद पसंद ना हो. सबसे अधिक मनपसंद यह चटपटा व्यंजन- गोलगप्पे, पानीपुरी, गुपचुप, पुचका, टिकी आदि अलग-अलग नामों से प्रख्यात है. गोलगप्पे के दीवाने आपको हर जगह मिल जाएंगे. कई लोग तो इसे देखने के बाद खुद को काबू नहीं कर पाते हैं. लेकिन इन सबके बीच अब गोलगप्पे का एक ऐसा फैन सामने आया है, जिसे देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हो पा रहा है. 

मार्केट में गोलगप्पे खाते दिखा हाथी

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक हाथी गोलगप्पे खाता दिख रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग खुद अपनी आखों पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं. हर कोई इस वीडियो को देखने के बाद हैरान है. क्योंकि ठेले के पास खड़े होकर हाथी बिल्कुल एक आम इंसान की तरह गोलगप्पे खा रहा है. ऐसा नजारा शायद ही किसी ने कभी देखा होगा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो असम के तेजपुर का बताया जा रहा है. इसे देखने के लिए वहां काफी संख्या में भीड़ भी इक्कठा हुई है जो कि इस अनोखे पल का आनंद ले रही है. इसी दौरान वहां मौजूद किसी आदमी ने इस पल को कैमरे को कैद कर लिया है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

Add Zee News as a Preferred Source

देखिए हाथी का वायरल वीडियो...

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ghantaa (@ghantaa)

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि हथी गोलगप्पे वाले के पास खड़ा नजर आ रहा है. गोलगप्पे वाला हाथी को एक के बाद एक पानीपुरी खिलाते जा रहा है. हाथी भी सूंड उठा उठाकर गोलगप्पे मुंह में लेकर बहुत मजे से खा रहा है. इस पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं. 

 

लोगों की आ रही प्रतिक्रियाएं

इंस्टाग्राम पर ये वीडियो  @ghantaa नाम के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के मजेदार कमेंट भी किए हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है - कितना प्यारा वीडियो है ये। दूसरे ने लिखा - पक्का ये हथिनी होगी। जो पानीपुरी वाले को बोल रही है, भइया थोड़ा और तीखा। तीसरे ने लिखा - पूरे ठेले को एक बार में खत्म कर सकते हैं गजराज. वहीं,  कुछ यूजर्स को तो यकीन ही नहीं हुआ कि हाथी भी पानीपुरी को लेकर इतने चटोरे हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- कोरियन महिला ने चखा गुलाब जामुन, खाने के बाद दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो हुआ वायरल

TAGS

Trending news