MP उपचुनाव 2020: राम चंद्र दांगी ब्यावरा से कांग्रेस के उम्मीदवार, देखें प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh762249

MP उपचुनाव 2020: राम चंद्र दांगी ब्यावरा से कांग्रेस के उम्मीदवार, देखें प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट

मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव होना है. जिसके लिए बीजेपी ने 28 सीटों पर उपचुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. ब्यावरा सीट पर उम्मीदवार उतारने के साथ ही कांग्रेस की लिस्ट भी पूरी हो चुकी है. 

राम चंद्र दांगी

भोपालः मध्यप्रदेश में इस बार होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने ब्यावरा सीट पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. ब्यावरा से राम चंद्र दांगी को उम्मीदवार बनाया गया है, इसी के साथ कांग्रेस ने सभी 28 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी हैं. इससे पहले बीजेपी ने भी सभी 28 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए है, तो वहीं बसपा ने भी 27 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.  

ये भी पढ़ेंः- MP उपचुनावः किसके खिलाफ कौन लड़ेगा, देखिए BJP-कांग्रेस और BSP की पूरी लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी ने सिंधिया समर्थक, पूर्व विधायकों के नामों पर भरोसा जताया है. पार्टी ने ग्वालियर-चंबल की सिंधिया प्रभाव वाली 22 सीटों पर उनके समर्थकों को अपना उम्मीदवार बनाया है. बसपा ने बड़ा मलहरा सीट से अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है.

सीट  बीजेपी प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी बीएसपी प्रत्याशी
जौरा सुबेदार सिंह रजौधा पंकज उपाध्याय सोनेराम कुशवाहा
सुमावली एदल सिंह कंसाना अजब कुशवाहा राहुल डंडौतिया
मुंगावली ब्रजेंद्र सिंह यादव कन्हैया राम लोधी डॉ. वीरेंद्र शर्मा
बदनावर राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव कमल पटेल  ओमप्रकाश मालवीय
सुवासरा हरदीप सिंह डंग राकेश पाटीदार  शंकरलाल चौहान
सुरखी गोविंद सिंह राजपूत पारुल साहू गोपाल प्रसाद अहिरवार
 मांधाता नारायण पटेल         उत्तम राज नारायण  जीतेन्द्र वासिन्दे
पोहरी सुरेश धाकड़  हरिबल्लभ शुक्ला कैलाश कुशवाहा
दिमनी गिर्राज दंडौतिया रवींद्र सिंह तोमर राजेंद्र सिंह कंसाना
अम्बाह (अ.जा) कमलेश जाटव सत्य प्रकाश भानू प्रताप सिंह साखवार
गोहद (अ.जा) रणवीर सिंह जाटव मेवाराम जाटव जसवंत पटवारी
ग्वालियर प्रद्युम्न सिंह तोमर सुनील शर्मा हरपाल मांझी
 डबरा (अ.जा) इमरती देवी सुरेश राजे संतोष गौड़
करैरा (अ.जा) जसमंत जाटव छितरी प्रागी लाल जाटव राजेन्द्र जाटव
भांडेर (अ.जा) रक्षा संतराम सरोनिया फूल सिंह बरैया महेन्द्र बौद्व
बमोरी महेंद्र सिंह सिसोदिया कन्हैया लाल  रमेश डाबर
अशोक नगर (अ.जा) जजपाल सिंह जज्जी  आशा दोहरे  स्ट्रोम बिलिन भंडारी
अनूपपुर (अ.ज.जा) बिसाहू लाल सिंह विश्वनाथ सुशील सिंह परस्ते 
सांची प्रभूराम चौधरी मदन लाल चौधरी पूरनसिंह अहिरवार
आगर (अ.जा) मनोज ऊंटवाल विपिन वानखेड़े डॅा. गजेन्द्र वासिन्दे
हाटपिपल्या मनोज चौधरी राजवीर सिंह बघेल  राजेश नागर
नेपानगर (अ.ज.जा) सुमित्रा देवी कास्डेकर राम किशन पटेल भल सिंह पटेल
सांवेर (अ.जा) तुलसी राम सिलावट प्रेम चंद गुड्डू विक्रम सिंह गहलोत
ग्वालियर पूर्व मुन्ना लाल गोयल सतीश शिकरवार महेश बघेल
मेहगांव ओपीएस भदौरिया हेमंत कटारे योगेश मेघ सिंह नरवरिया
बड़ा मलहरा प्रद्युम्न सिंह लोधी रामसिया भारती  
ब्यावरा नारायण सिंह पवार  राम चंद्र दांगी गोपाल सिंह भिलाला
मुरैना रघुराज सिंह कंसाना राकेश मवई राम प्रकाश राजौरिया

(अजा- अनुसूचित जाति, अजजा- अनुसूचित जन जाति)

WATCH LIVE TV

Trending news