हालात बेकाबू: छत्तीसगढ़ में मिले 10,521 नए मरीज, 82 लोगों की मौत, इन 16 जिलों में टोटल लॉकडाउन, देखें लिस्ट
Advertisement

हालात बेकाबू: छत्तीसगढ़ में मिले 10,521 नए मरीज, 82 लोगों की मौत, इन 16 जिलों में टोटल लॉकडाउन, देखें लिस्ट

सूबे में कोरोना संक्रमण (coronavirus) की तेज रफ्तार की वजह से 16 जिलों में टोटल लॉकडाउन (total lockdown) लगाया गया है...

सांकेतिक तस्वीर

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना कहर जारी है. महामारी की दूसरी लहर ने राज्य में कहर बरपा के रखा है. रोज हजारों की संख्या में मरीज मिल रहे हैं. आज तो 10,521 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि 82 लोगों की मौत हुई है. जिसके बाद मौत का आंकड़ा 4 हजार 899 पहुंच गया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किये गये बुलेटिन के मुताबिक रायपुर जिले में कोरोना के 2,833, दुर्ग में 1,650, राजनांदगांव में 759, बिलासपुर में 624, महासमुंद में 345 मिले हैं. 

राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 90,277 है. वहीं 5 हजार 707 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. अब तक प्रदेश में 3 लाख 48 हजार 121 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है.सूबे में कोरोना संक्रमण (coronavirus) की तेज रफ्तार की वजह से 16 जिलों में टोटल लॉकडाउन (total lockdown) लगाया गया है. प्रदेश के 5 जिलों दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव, बेमेतरा और बालोद में लॉकडाउन पहले ही लगाा दिया गया था. 

किस जिले में कब तक लॉकडाउन ?

  1. रविवार शाम 6 बजे से 3 जिलों बलौदाबाजार, कोरिया और जशपुर में लॉकडाउन लगा दिया गया है. 
  2. धमतरी में रविवार रात 12 बजे से लॉकडाउन लगाया जाएगा. 
  3. कोरबा में 12 अप्रैल से लॉकडाउन रहेगा. सरगुजा, सूरजपुर , गरियाबंद 13 अप्रैल से लॉक होंगे.
  4. 14 अप्रैल से रायगढ़, महासमुंद, बिलासपुर जिले में भी लॉकडाउन घोषित किया गया है.
  5. 11 अप्रैल को शाम 6 बजे से 3 जिलों जशपुर, कोरिया, बलौदाबाजार में टोटल लॉकडाउन लगाया गया है. जशपुर और कोरिया में 7 दिन का लॉकडाउन है, जबकि बलौदाबाजार में 10 दिन तक लॉकडाउन रहेगा. 
  6. धमतरी में भी 11 अप्रैल की रात 12 बजे से 15 दिन का टोटल लॉकडाउन लगाया गया है. धमतरी जिला सबसे ज्यादा 15 दिन के लिए टोटल लॉक रहेगा.

छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन वाले जिले

1. दुर्ग-                   6 अप्रैल से 14 अप्रैल

2. रायपुर-               9 अप्रैल से 19 अप्रैल

3. राजनांदगांव-       10 अप्रैल से 19 अप्रैल

4. बेमेतरा-             10 अप्रैल से 19 अप्रैल

5. बालोद-              10 अप्रैल से 19 अप्रैल

6. बलौदाबाजार-     11 अप्रैल से 19 अप्रैल

7. कोरिया-             11 अप्रैल से 19 अप्रैल

8. धमतरी-             11 अप्रैल से 26 अप्रैल

9. जशपुर-             11 अप्रैल से 18 अप्रैल

10. कोरबा-           12 अप्रैल से 21 अप्रैल

11. सरगुजा-          13 अप्रैल से 23 अप्रैल 

12. सूरजपुर-         13 अप्रैल से 23 अप्रैल 

13. रायगढ़-          14 अप्रैल से 22 अप्रैल

14. महासमुंद-       14 अप्रैल से 22 अप्रैल

15. कवर्धा-           15 दिन का आंशिक लॉक डाउन

16 बिलासपुर -      14 से 21 अप्रैल

ये भी पढ़ें:  दमोह में सरकार ने खड़े किए हाथ तो लोगों ने खुद ही लगा दिया लॉकडाउन

ये भी पढ़ें:  पुलिस की हैवानियत का VIDEO: पहले कोरोना मरीज के परिजनों पर लाठी-डंडे बरसाए, फिर केस दर्ज किया, कमलनाथ ने की ये मांग

 

WATCH LIVE TV

Trending news