विकास दुबे के एनकाउंटर पर दिग्विजय सिंह ने उठाया सवाल, बोले जिसका शक था वही हुआ
Advertisement

विकास दुबे के एनकाउंटर पर दिग्विजय सिंह ने उठाया सवाल, बोले जिसका शक था वही हुआ

उज्जैन से हुई विकास दुबे (VIKAS DUBEY) की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे कानपुर लेकर जा रही थी तभी गाड़ी का ऐक्सिडेंट हो गया. फिर विकास दुबे भागने की कोशिश करने लगा. जिस पर पुलिस और विकास दुबे के बीच फ़ायरिंग हुई. जिसमें वह मारा गया. एनकाउंटर के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाया है.

सांकेतिक तस्वीर

भोपाल: 8 पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या करके भागे मास्टरमाइंड विकास दुबे (VIKAS DUBEY) को उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है. उज्जैन से हुई विकास दुबे (VIKAS DUBEY) की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे कानपुर लेकर जा रही थी तभी गाड़ी का ऐक्सिडेंट हो गया. फिर विकास दुबे भागने की कोशिश करने लगा. जिस पर पुलिस और विकास दुबे के बीच फ़ायरिंग हुई. जिसमें वह मारा गया. एनकाउंटर के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाया है. साथ ही मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए हैं.

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि जिसका शक था वह हो गया. विकास दुबे का किन-किन राजनैतिक लोगों से, पुलिस व अन्य शासकीय अधिकारियों से संपर्क था. अब उजागर नहीं पाएगा. उन्होंने कहा कि पिछले 3-4 दिनों में विकास दुबे के साथियों का एनकाउंटर हुआ है, लेकिन तीनों एनकाउंटर के पैटर्न एक समान क्यों हैं?

 

इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने एक और ट्वीट कर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि यह पता लगाना आवश्यक है कि विकास दुबे ने मध्यप्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर को सरेंडर के लिए क्यों चुना? मध्यप्रदेश के कौन से प्रभावशाली व्यक्ति के भरोसे वो यहां उत्तर प्रदेश पुलिस के एनकाउंटर से बचने आया था?

 

आपको बता दें कि विकास दुबे को कल उज्जैन से गिरफ्तार किया था. उज्जैन से उसकी गिरफ्तारी के बाद से कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर थी. दिग्विजय सिंह ने कल ही ट्वीट कर विकास दुबे के इनकाउंटर की आशंका जताई थी.

विकास दुबे के एनकाउंटर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर तो हो गया, पर अब भी सबसे बड़ा सवाल यही है कि मध्य प्रदेश के किस नेता ने आखिर उसे यहां पर संरक्षण देकर सरेंडर करवाया था?

 

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक और ट्वीट कर सवाल उठाया. कांग्रेस ने कहा कि जिस विकास दुबे को एक निजी सुरक्षा गार्ड ने पकड़ लिया वो यूपी एसटीएफ के हथियार छीनकर भाग रहा था.

 

Watch Live TV-

Trending news