Advertisement
trendingNow1533258

मुंबई : पायल तड़वी खुदकुशी मामले की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, परिवार से मिले CM फडणवीस

सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के दौरान पायल के परिवारवालों ने मामले में दोषी आरोपियों के खिलाफ कडी कारवाई की मांग की है. परिवारवालों की मांग के बाद सीएम ने यह मामला मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है. 

पायल तड़वी खुदकुशी मामले में बुधवार को अग्रिपाड़ा ने पुलिस ने तीनों डॉक्टर हेमा आहूजा, भक्ति मेहर, अंकिता खंडेलवाल को गिरफ्तार किया था.
पायल तड़वी खुदकुशी मामले में बुधवार को अग्रिपाड़ा ने पुलिस ने तीनों डॉक्टर हेमा आहूजा, भक्ति मेहर, अंकिता खंडेलवाल को गिरफ्तार किया था.

मुंबई : अपनी वरिष्ठ सहकर्मियों द्वारा कथित तौर पर जातीय टिप्पणी किये जाने से परेशान होकर खुदकुशी करने वाली 26 वर्षीय चिकित्सक पायल तड़वी खुदकुशी मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है. इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर से जांच के आदेश जारी किए गए हैं. वहीं, दूसरी तरफ इस मामले में पायल के परिजनों ने गुरुवार को वैद्यकिय शिक्षा मंत्री गिरीश और देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. 

परिवार ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के दौरान पायल के परिवारवालों ने मामले में दोषी आरोपियों के खिलाफ कडी कारवाई की मांग की है. परिवारवालों की मांग के बाद सीएम ने यह मामला मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है. 

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

तीन आरोपियों को पुलिस ने किया था गिरफ्तार
पायल तड़वी खुदकुशी मामले में बुधवार को अग्रिपाड़ा ने पुलिस ने तीनों डॉक्टर हेमा आहूजा, भक्ति मेहर, अंकिता खंडेलवाल को गिरफ्तार किया था. भक्ति मेहर को सेशन कोर्ट के पास से गिरफ्तार किया गया जब वो बुर्खा पहन कर कोर्ट में जा रही थी, वहीं हेमा आहूजा को अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास से देर शाम हिरासत में लिया गया, चुकी महिला को रात के समय गिरफ्तार नही कर सकते है इसके लिए अग्रिपाड़ा पुलिस ने शिवड़ी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट से गिरफ्तार करने की इजाज़त मांगी जो मजिस्ट्रेट ने दे दी.

fallback

एक्शन में महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग
महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने भी इस मामले पर संज्ञान लिया और अस्पताल अधिकारियों को नोटिस जारी कर आठ दिन के अंदर यह बताने को कहा है कि उन्होंने रैगिंग विरोधी कानून को लागू करने के लिये क्या कदम उठाए. तड़वी को खुदकुशी के लिये उकसाने की आरोपी तीन महिला चिकित्सकों ने मामले में “निष्पक्ष जांच” की मांग की है. 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author

TAGS

Trending news