30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री...पीएम मोदी की कैबिनेट में किसे मिली जगह, देखें पूरी लिस्ट
Advertisement
trendingNow12286636

30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री...पीएम मोदी की कैबिनेट में किसे मिली जगह, देखें पूरी लिस्ट

PM Modi Cabinet Full List: गिरिराज सिंह, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, किरेन रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडविया, जी. किशन रेड्डी, चिराग पासवान, सीआर. पाटिल ने एनडीए सरकार में मंत्री पद की शपथ ली.

30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री...पीएम मोदी की कैबिनेट में किसे मिली जगह, देखें पूरी लिस्ट

PM Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. पीएम मोदी ने शपथ ग्रहण करने के साथ देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बराबरी कर ली, जो इससे पहले लगातार तीन बार देश के पीएम रह चुके हैं.

नरेंद्र मोदी के बाद दूसरे नंबर पर राजनाथ सिंह और तीसरे नंबर पर अमित शाह ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में नितिन गडकरी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, एस. जयशंकर ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. वह करनाल लोकसभा सीट से जीतकर पहली बार संसद पहुंचे हैं.

इन नेताओं ने भी ली शपथ

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने मोदी 3.0 में कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली. भाजपा नेता पीयूष गोयल ने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. वह मोदी सरकार में तीसरी बार मंत्री बने हैं.

इसके अलावा धर्मेंद्र प्रधान, जीतनराम मांझी ने मोदी 3.0 में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. मांझी पहली बार केंद्रीय में मंत्री बने हैं. जेडीयू नेता और बिहार के मुंगेर से सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पहली बार केंद्र में मंत्री बने हैं.

असम के पूर्व मुख्यमंत्री और असम के डिब्रूगढ़ से भाजपा सांसद सर्बानंद सोनेवाल, एमपी के टीकमगढ़ से भाजपा सांसद वीरेंद्र कुमार, आंध्र प्रदेश की श्रीकाकुलम से लोकसभा सीट से तेलुगु देशम पार्टी के सांसद राममोहन नायडू, भाजपा नेता प्रल्हाद जोशी, जुएल उरांव कैबिनेट मंत्री बने.

गिरिराज सिंह, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, किरेन रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडविया, जी. किशन रेड्डी, चिराग पासवान, सीआर. पाटिल ने एनडीए सरकार में मंत्री पद की शपथ ली.

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

राव इंद्रजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, प्रताप राव जाधव, जयंत चौधरी, जितिन प्रसाद, श्रीपद यशो नाइक, पंकज चौधरी, कृष्णपाल गुर्जर, रामदास अठावले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, वी. सोमन्ना, चंद्रशेखर सम्मानी, एसपी सिंह बघेल, शोभा करांदलाजे, कीर्तिवर्धन सिंह, बनवारी लाल वर्मा, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, एल मुरुगन, अजय टम्टा, बी. संजय कुमार, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश दुबे, संजय सेठ, रवनीत सिंह बिट्टू, दुर्गादास उइके, रक्षा खडसे, सुकांत मजूमदार, सावित्री ठाकुर, तोखन साहू, राजभूषण निषाद, भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा, हर्ष मल्होत्रा, नीमूबेन बमभानिया, मुरलीधर मोहोल, जॉर्ज कुरियन, पबित्रा मार्गेरिटा.

30 कैबिनेट मंत्री, 5 को स्वतंत्र प्रभार

प्रधानमंत्री मोदी की नई टीम में इस बार 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं. ये सभी मंत्री देश के 24 राज्यों के साथ-साथ सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल में 27 ओबीसी, 10 एससी, 5 एसटी, 5 अल्पसंख्यक मंत्री शामिल हैं. इसमें 18 वरिष्ठ मंत्री भी शामिल हैं.

नए मंत्रिमंडल में 11 एनडीए सहयोगी दलों से मंत्री बनाए गए हैं. इसमें से 43 ऐसे सांसद मंत्री बने हैं, जो संसद में तीन या उससे अधिक कार्यकाल तक सेवा दे चुके हैं. इसके साथ ही 39 ऐसे मंत्री बनाए गए हैं, जो पहले भी भारत सरकार में मंत्री रह चुके हैं. मंत्रिमंडल में कई पूर्व मुख्यमंत्री, 34 राज्य विधानसभाओं में सेवा दे चुके सदस्य और 23 राज्यों में मंत्री के रूप में काम कर चुके सदस्यों को भी सांसद चुने जाने के बाद जगह दी गई है.

यहां देखें पूरी लिस्ट

क्र. सं मंत्रियों के नाम (Name of Ministers) रैंक (Rank) विभाग (Department)
1. नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) कैबिनेट मंत्री  
2. राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) कैबिनेट मंत्री  
3. अमित शाह (Amit Shah) कैबिनेट मंत्री  
4. नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) कैबिनेट मंत्री  
5. जेपी नड्डा (JP Nadda) कैबिनेट मंत्री  
6. शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) कैबिनेट मंत्री  
7. निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) कैबिनेट मंत्री  
8. सुब्रहमण्यम जयशंकर (Subrahmanyam Jaishankar) कैबिनेट मंत्री  
9. मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) कैबिनेट मंत्री  
10. हरदनहल्ली देवगौड़ा कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) कैबिनेट मंत्री  
11. पीयूष गोयल (Piyush Goel) कैबिनेट मंत्री  
12. धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) कैबिनेट मंत्री  
13. जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) कैबिनेट मंत्री  
14. राजीव रंजन सिंह (Rajeev Ranjan Singh) कैबिनेट मंत्री  
15. सर्बानंद सोनोवाल (Sarbanand Sonowal) कैबिनेट मंत्री  
16. डॉ वीरेंद्र कुमार (Dr. Virendra Kumar) कैबिनेट मंत्री  
17. राम मोहन नायडू (Ram Mohan Naidu) कैबिनेट मंत्री  
18. प्रल्हाद जोशी (Pralhad Joshi) कैबिनेट मंत्री  
19. जुअल ओरम (Jual Oram) कैबिनेट मंत्री  
20. गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) कैबिनेट मंत्री  
21. अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) कैबिनेट मंत्री  
22. ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया (Jyotiraditya Madhavrao Scindia) कैबिनेट मंत्री  
23. भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) कैबिनेट मंत्री  
24. गजेन्द्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) कैबिनेट मंत्री  
25. अन्नपूर्णा देवी (Annapurna Devi) कैबिनेट मंत्री  
26. किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) कैबिनेट मंत्री  
27. हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) कैबिनेट मंत्री  
28. डॉ मनसुख मंडाविया (Dr. Mansukh Mandaviya) कैबिनेट मंत्री  
29. जी किशन रेड्डी (G Kishan Reddy) कैबिनेट मंत्री  
30. चिराग पासवान (Chirag Paswan) कैबिनेट मंत्री  
31. सीआर पाटिल (CR Patil) कैबिनेट मंत्री  
32. राव इंद्रजीत सिंह (Rao Indrajeet Singh) राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार  
33. जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार  
34. अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार  
35. प्रतापराव गणपतराव जाधव (Prataprao Ganpatrao Jadhav) राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार  
36. जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार  
37. जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) राज्य मंत्री  
38. श्रीपद येसो नाइक (Shripad Yesso Naik) राज्य मंत्री  
39. पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) राज्य मंत्री  
40. कृष्णपाल गुर्जर (Krishanpal Gurjar) राज्य मंत्री  
41. अठावले रामदास बंधु (Athawale Ramdas Bandhu) राज्य मंत्री  
42. रामनाथ ठाकुर (Ramnath Thakur) राज्य मंत्री  
43. नित्यानंद राय (Nityanand Rai) राज्य मंत्री  
44. अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) राज्य मंत्री  
45. वी सोमन्ना (V Somanna) राज्य मंत्री  
46. चंद्रशेखर पेम्मासानी (Chandra Sekhar Pemmasani) राज्य मंत्री  
47. एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) राज्य मंत्री  
48. शोभा करांदलाजे (Shobha Karandlaje) राज्य मंत्री  
49. कीर्तिवर्धन सिंह (Kirtivardhan Singh) राज्य मंत्री  
50. बनवारी लाल वर्मा (Banvari Lal Verma) राज्य मंत्री  
51. शांतनु ठाकुर (Shantanu Thakur) राज्य मंत्री  
52. सुरेश गोपी (Suresh Gopi) राज्य मंत्री  
53. एल मुरुगन (L Murugan) राज्य मंत्री  
54. अजय टम्टा (Ajay Tamta) राज्य मंत्री  
55. बंडी संजय कुमार (Bandi Sanjay Kumar) राज्य मंत्री  
56. कमलेश पासवान (Kamlesh Paswan) राज्य मंत्री  
57. सतीश चंद्र दुबे (Satish Chandra Dubey) राज्य मंत्री  
58. संजय सेठ (Sanjay Seth) राज्य मंत्री  
59. रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) राज्य मंत्री  
60. दुर्गा दास उइके (Durga Das Uikey) राज्य मंत्री  
61. रक्षा खडसे (Raksha Khadse) राज्य मंत्री  
62. सुकांत मजूमदार (Sukanta Majumdar) राज्य मंत्री  
63. सावित्री ठाकुर (Savitri Thakur) राज्य मंत्री  
64. तोखन साहू (Tokhan Sahu) राज्य मंत्री  
65. डॉ. राज भूषण चौधरी निषाद (Dr. Raj Bhushan Chaudhary Nishad) राज्य मंत्री  
66. भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा (Bhupathiraju Srinivasa Verma) राज्य मंत्री  
67. हर्ष मल्होत्रा (Harsh Malhotra) राज्य मंत्री  
68. निमुबेन जयंतीभाई बांभानिया  (Nimuben Jayantibhai Bambhaniya) राज्य मंत्री  
69. मुरलीधर मोहोल (Murlidhar Mohol) राज्य मंत्री  
70. जॉर्ज कुरियन (George Kurian) राज्य मंत्री  
71. पबित्रा मार्गेरीटा (Pabitra Margherita) राज्य मंत्री  

 

Trending news